150 साल बाद 31 को दुर्लभ चंद्र ग्रहण, नीला नजर आएगा चांद

chandra grahan or Lunar Eclipse timings on January 31, 2018
150 साल बाद 31 को दुर्लभ चंद्र ग्रहण, नीला नजर आएगा चांद
150 साल बाद 31 को दुर्लभ चंद्र ग्रहण, नीला नजर आएगा चांद

 

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जनवरी माह की 31 तारीख को चंद्रग्रहण देखने मिलेगा। यह माह की दूसरी पूर्णिमा है। चंद्रग्रहण के अवसर पर भी शुभ कार्य वर्जित हैं। माना जाता है कि गर्भवती स्त्रियों और बीमारों को ग्रहण से बचने का प्रयास करना चाहिए। इसका बुरा असर इन पर देखने मिलता है। चंद्रग्रहण के अवसर पर चंद्रमा नीला दिखाई देगा। इसे अति दुर्लभ बताया जा रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार करीब 150 साल पहले ऐसा ही चंद्रगहण का ऐसा ही नजारा देखने मिला था। साल 2018 का यह पहला ग्रहण है। 

 

साफ-साफ दिखेगा चंद्रग्रहण

भारतीय उपमहाद्विप सहित पश्चिमी एशिया में और पूर्वी यूरोप के देशों में चंद्रमा उदित होने के समय से पूर्व ही ग्रहण की स्थिति देखने मिलेगी, जिससे यहां चांद इस दिन नजर नही आएगा। वहीं सबसे बड़े प्रशांत महासागर में यह आधी रात के बाद ग्रहण होगा। इंडोनेशिया, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया  मध्य एवं पूर्वी एशिया के  हिस्से में  चंद्रग्रहण साफ-साफ दिखेगा। पूर्ण चंद्रग्रहण है और यह प्रक्रिया करीब 77 मिनट तक चलेगी। 2018 के बाद अब 2028 और फिर 2037 में नीले चांद का यही नजारा देखने मिलेगाा। 

सूतक काल मान्य

जिन स्थानों पर यह दिखाई देता है वहां सूतक काल मान्य होता हैै। साल 2018 में 5 ग्रहण हैं जिनमें 3 सूर्य ग्रहण और 2 चंद्र ग्रहण हैं। यह पहला है जबकि दूसरा चंद्रग्रहण 27-28 जुलाई 2018 में  होगा। चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देने के कारण यहां सूतक होगा। सूतक काल में पूजा पाठ अादि भी नही किए जाते। खाने की वस्तुआें एवं पानी में तुलसी पात्र डालने से वह अशुद्ध नही हाेता। इसी प्रकार ग्रहण पूर्ण होने के बाद स्नान कर भगवान को भी स्नान कराने व पूजन की परंपरा है।

 

Lunar Eclipse के लिए इमेज परिणाम

 

16 फरवरी 2018 में होगा सूर्य ग्रहण

वहीं 2018 में पहला सूर्य ग्रहण 16 फरवरी 2018 में होगा और दूसरा 13 जुलाई 2018 एवं तीसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण 11 अगस्त 2018 में नजर आएगा। 

Created On :   4 Jan 2018 4:10 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story