विधानसभा में विपक्ष के नेता विखे पाटील और चंद्रपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष धोटे का इस्तीफा 

Chandrapur District Congress President Subhash Dhote resigns
विधानसभा में विपक्ष के नेता विखे पाटील और चंद्रपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष धोटे का इस्तीफा 
विधानसभा में विपक्ष के नेता विखे पाटील और चंद्रपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष धोटे का इस्तीफा 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। आदिवासी छात्रावास की छात्राओं से अत्याचार की घटना के बारे में दिए बयान से विवादों में घिरे चंद्रपुर के जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष धोटे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अशोक चव्हाण ने धोटे का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। गुरुवार को कांग्रेस के महासचिव गणेश पाटील ने यह जानकारी दी। पाटील ने बताया कि चंद्रपुर में नए जिला अध्यक्ष पद पर नियुक्ति जल्द की जाएगी। चंद्रपुर के राजूरा स्थित आदिवासी हॉस्टल की छात्राओं से अत्याचार की घटना के बारे में गैर जिम्मेदार बयान को लेकर राज्य महिला आयोग ने धोटे को नोटिस भी भेजा है। धोटे समेत कांग्रेस के विधायक विजय वडेड्डीवार और विधायक बालू धानोरकर को 30 अप्रैल को आयोग के कार्यालय में हाजिर रहने को कहा है।

विधानसभा में विपक्ष के नेता विखे पाटील का इस्तीफा स्वीकार 

वहीं विधानसभा में विपक्ष के नेता राधाकृष्ण विखे पाटील का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने विखे पाटील का इस्तीफा स्वीकारा है। गुरुवार को शिर्डी में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक चव्हाण ने पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी दी। चव्हाण ने कहा कि विखे पाटील ने विधानसभा में विपक्ष के नेता पद को छोड़ने की पेशकश की थी। उन्होंने इस संबंध में राहुल को एक पत्र लिखा था। जिसको अब राहुल ने स्वीकार कर लिया है। चव्हाण ने बताया कि अहमदनगर जिला कांग्रेस कमेटी को बर्खास्त कर दिया गया है। विधानसभा में विपक्ष के नेता पद का इस्तीफा स्वीकार होने के बाद विखे पाटील के भाजपा में शामिल होने का रास्ता भी साफ हो गया है। विखे पाटील के बेटे सुजय विखे पाटील ने  अहमदनगर सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल शिर्डी लोकसभा सीट से पार्टी के उम्मीदवार कांबले भाऊसाहब मल्हारी के लिए शुक्रवार को संगमनेर में रैली करेंगे। इसलिए राहुल के दौरे से पहले विखे पाटील का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया। इससे पहले गुरुवार दिन भर शिर्डी लोकसभा क्षेत्र में विखे पाटील को लेकर सरगर्मी बनी रही। दोपहर में विखे पाटील ने कांग्रेस पर निशाना भी साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस मेरे परिवार के साथ खड़ी नहीं रही। विखे पाटील ने शिर्डी सीट से शिवसेना उम्मीदवार सदाशिव लोंखडे के समर्थन में प्रचार भी किया। 
 

Created On :   25 April 2019 1:47 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story