भीषण गर्मी ने झुलसाया, चंद्रपुर दूसरे दिन भी सबसे गर्म, 45 तक पहुंचा तापमान

Chandrapur was the second hotest day, temperature reached 45
भीषण गर्मी ने झुलसाया, चंद्रपुर दूसरे दिन भी सबसे गर्म, 45 तक पहुंचा तापमान
भीषण गर्मी ने झुलसाया, चंद्रपुर दूसरे दिन भी सबसे गर्म, 45 तक पहुंचा तापमान

डिजिटल डेस्क, नागपुर। तीन दिन पहले बदले मौसम के बाद सूरज फिर अपने तेवर दिखाने लगा है । लगातार बढ़ते पारे के चलते नागपुर समेत पूरा विदर्भ भीषण गर्मी की चपेट में है। तपन से फिलहाल राहत की संभावना भी नहीं है। शनिवार की अपेक्षा रविवार को तापमान में और वृद्धि हुई। अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री व न्यूतनम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया। सोमवार को सुबह  से ही सूरज की तपन से लोग हलाकान दिखाई दे रहे हैं। तापमान  45 डिग्री तक तापमान हो सकता है। इसी तरह न्यूनतम तापमान 27 डिग्री तक हो सकता है। 

मई में 48 डिग्री हो सकता है तापमान
अप्रैल के मध्य में ही गर्मी का इतना जोर देखकर लोग परेशान हैं। अगले महीने शहर का तापमान 48 डिग्री पार करने की संभावना जताई जा रही है। जानकारों का मानना है कि सीमेंट की सड़कों से भी तापमान में वृद्धि हो रही है।  

दी जा रही यह सलाह
भीषण गर्मी को देखते हुए ज्यादा से ज्यादा पानी पीने की सलाह दी जा रही है। सूती कपड़े पहनने व बाहर निकलते समय सिर ढंककर जाने की सलाह दी जा रही है।

विदर्भ में चंद्रपुर दूसरे दिन भी सबसे गर्म
रविवार को विदर्भ में चंद्रपुर सबसे ज्यादा गर्म रहा। शनिवार को भी यहां का तापमान पूरे विदर्भ में सबसे अधिक था। यहां का अधिकतम तापमान 45 डिग्री रहा। दूसरे नंबर पर अकोला रहा। अकोला में 44.8 डिग्री तापमान रहा। सोमवार को भी सुबह से ही तेज चुभन भरी धूप से लोग परेशान हैं। और गर्मी से राहत पाने के उपाय ढूंढ रहे हैं।

राहत पाने शीतपेय व  रसीले फलों का सहारा
गर्मी से राहत पानी एसी , कूलर के अलावा लोग शीतपेय व रसीले फलों का सहारा ले रहे हैं।शाम होते ही चौराहों पर लगे शीतपेय की दुकानों में लोगों की भीड़ देखी जा सकती है। कुल्फी और आइसक्रीम पार्लर में भी लोग शाम के वक्त देखे जा रहे हैं। इसी तरह ग्रीन नेट भी घरों के बाहर राहत देने के लिए लोग लगा रहे हैं।

Created On :   15 April 2019 5:54 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story