सूर्य का कर्क राशि में परिवर्तन, जानिए क्या होगा 12 राशियों पर असर

Changes in Sun Cancer,Know What will happen on 12 zodiac signs
सूर्य का कर्क राशि में परिवर्तन, जानिए क्या होगा 12 राशियों पर असर
सूर्य का कर्क राशि में परिवर्तन, जानिए क्या होगा 12 राशियों पर असर

 

डिजिटल डेस्क । सूर्य का कर्क राशि में परिवर्तन हो चुका है। सूर्य की ये चाल 12 राशियों का गणित बदल रही है। आइए जानते है कि कौनसी राशि पर सूर्य का क्या प्रभाव पड़ने वाला है और बुरे प्रभाव से बचने के उपाय।

 

मेष राशि

आपकी राशि में सूर्य चौथे भाव में गोचर करेगा। जिस कारण कार्यक्षेत्र में आपको उन्नति और लाभ प्राप्त होने की संभावना है। परिवार में तनाव पैदा हो सकता है। वहीं पिता का स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है।

उपाय : सूर्यास्त के समय हनुमान चालीसा का पाठ करें।

 

 

मेष राशि के लिए इमेज परिणाम

 

 

वृष राशि

आपके दुश्मन आप के ऊपर हावी हो सकते हैं। सतर्क रहें। यात्रा के योग बन रहे है। मान-सम्मान में गिरावट हो सकती है।

उपाय : प्रतिदिन आदित्यहृदय स्तोत्र का पाठ कठिनाइयों से बचाएगा।

 

संबंधित इमेज

 

मिथुन राशि

नई नौकरी मिलने की संभावना है जिसके कारण से आपकी आर्थिक स्थिति में पहले सुधार आ सकता है। यात्रा करते समय कोई दुर्घटना घट सकती है सावधान रहें। 

उपाय : शिव परिवार की पूजा करने से संकटों से बचे रहेंगे।

 

 

मिथुन राशि के लिए इमेज परिणाम

 

कर्क राशि

सूर्य का आपकी राशि में आना आपका अपने पिता के साथ रिश्ता खराब कर सकता है। स्वास्थ में गिरावट हो सकती है।

उपाय : मंगलवार के दिन गरीबों को मिठाई और उनके रोग उपचार की दवाओं का वितरण करें।

 

 

कर्क राशि के लिए इमेज परिणाम

 

 

सिंह राशि

विशेष और प्रभावशाली व्यक्ति से भेंट हो सकती है जिसका लाभ आने वाले समय में मिल सकता है। किसी कानून विवाद में फंस सकते है। वेसे महीने के आखिर सप्ताह में कहीं से धन लाभ हो सकता है।

उपाय : शुक्रवार के दिन भगवान शिव को सफेद आंकड़े के 108 पुष्प अर्पित करें।

 

 

सिंह राशि के लिए इमेज परिणाम

 

 

कन्या राशि

आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। किन्तु साथ ही घरेलू समस्याओं में घिर सकते हैं। कार्यस्थल में वरिष्ठों के द्वारा आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।

उपाय : सूर्योदय के समय प्रतिदिन सूर्य को जल चढ़ाएं।

 

कन्या राशि के लिए इमेज परिणाम

 

 

तुला राशि

सरकारी योजना का आपको लाभ मिल सकता है। मान-सम्मान में पहले से ज्यादा बढ़ोतरी हो सकती है। तुला राशि के जातकों को उच्च पदों पर बैठने का अवसर मिल सकता है।

उपाय : गाय को हरा चारा खिलाएं। पक्षियों के लिए दाना-पानी खिलाए।

 

 

तुला राशि के लिए इमेज परिणाम

 

 

वृश्चिक राशि

समाज में मान-सम्मान बढ़ सकता है। रुके हुये कार्यों से बाधा दूर होने लगेगी। किसी यात्रा पर जाने से आपको धन कमाने के नए अवसर प्राप्त हो सकते हे । 

उपाय : प्रतिदिन सूर्य को जल अर्पित करें। लाल कपड़ों का या लाल फल दान करें।

 

 

 

संबंधित इमेज

 

 

धनु राशि 

सूर्य का आपकी राशि से आठवें भाव में होने से धन की हानि हो सकती है। परिवार में लड़ाई-झगड़ा बढ़ सकता है अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें।

उपाय : प्रतिदिन शिव चालीसा का पाठ करें। एक दिन छोड़कर गरीबों को दूध का दान करें।

 

धनु राशि  के लिए इमेज परिणाम

 

 

मकर राशि

आपको कोई गंभीर रोग लग सकता है। साथ ही रिश्तों में कड़वाहट पैदा हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ कठिनाई आ सकती हे| कृपया अपने व्यवहार को संतुलित रखें।

उपाय : प्रत्येक शनिवार को शनिदेव को सरसो का तेल चढ़ाएं या दान करें।

 

मकर राशि के लिए इमेज परिणाम

 

 

कुंभ राशि

अकरण के खर्चों में वृद्धि की संभावना है। आपके विरोधी आपके ऊपर हावी होने का प्रयास कर सकते हैं। जीवन में कुछ परिवर्तन देखने को भी मिल सकता है।

उपाय : इस एक माह तक प्रतिदिन पीपल के पेड़ में कच्चा दूध शकर मिलाकर अर्पित करें।

 

कुंभ राशि के लिए इमेज परिणाम

 

 

मीन राशि

समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा जो लोग राजनीति में सक्रिय है उन्हें लाभ मिल सकता है। व्यापारी वर्ग को लाभ होने के योग बन रहे है।

उपाय : प्रत्येक गुरुवार को चने की दाल गरीबों को दान करें तो लाभ बड सकता है।

 

 

मीन राशि के लिए इमेज परिणाम

 

 

Created On :   19 July 2018 6:09 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story