प्रदेश में बनेगा चर्मकार आयोग, मुख्यमंत्री ने की घोषणा

Charmakar Commission to be made in state, CM Fadnavis announces
प्रदेश में बनेगा चर्मकार आयोग, मुख्यमंत्री ने की घोषणा
प्रदेश में बनेगा चर्मकार आयोग, मुख्यमंत्री ने की घोषणा

डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्रदेश में चर्मकार आयोग की स्थापना की जाएगी। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने यह घोषणा की है। उन्होंने कहा कि चर्मकार समाज के समग्र विकास के लिए आयोग बनाया जाएगा। इसके माध्यम से समाज की विभिन्न समस्याओं को दूर किया जाएगा। शनिवार को परेल में प्रदेश सरकार के सामाजिक न्याय व विशेष सहायता विभाग और मुंबई के रोहिदास पंचायत संघ के माध्यम से बनाए जाने वाले संत रोहिदास भवन का भूमिपूजन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में संत रोहिदास ने समता की परंपरा शुरू की। उसके माध्यम से उन्होंने समाज को एकजुट किया। उसी विचार से सबका साथ, सबका विकास परिकल्पना तैयार हुई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि संत रोहिदास के कार्य और विचार को समर्पित और देश को अभिमान होगा। ऐसा संत रोहिदास भवन बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि समाज के विकास के लिए निधि की कमी नहीं होने दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जाति प्रमाणपत्र बनवाने के लिए होने वाली समस्याओं को दूर करने का प्रयास है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गटई कामगारों को प्रशिक्षण देकर उनके रोजगार के लिए फिर से टपरी शेड (स्टॉल) देने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए महानगर पालिकाओं को अधिक से अधिक जगह देने का निर्देश दिया गया है। 

प्रदेश के सामाजिक न्याय व विशेष सहायता मंत्री राजकुमार बडोले ने कहा कि मुंबई में बनाए जाने वाले संत रोहिदास भवन की तर्ज पर प्रदेश के हर विभाग में संत रोहिदास भवन बनाया जाएगा। इस भवन में विद्यार्थियों के लिए छात्रावास, ग्रंथालय, सभागृह, समाज के जरूरमंत विद्यार्थियों के लिए विभिन्न रोजगार उन्मुख प्रशिक्षण केंद्र शुरू किए जाएंगे।

Created On :   1 Sep 2018 1:44 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story