मुख्यमंत्री के करीबी चव्हाण बने रायगढ़ के नए पालकमंत्री, मेहता की छुट्टी

Chavan becomes new Guardian Minister of Raigarh, Mehta removed
मुख्यमंत्री के करीबी चव्हाण बने रायगढ़ के नए पालकमंत्री, मेहता की छुट्टी
मुख्यमंत्री के करीबी चव्हाण बने रायगढ़ के नए पालकमंत्री, मेहता की छुट्टी

डिजिटल डेस्क, मुंबई। राज्य के गृहनिर्माण मंत्री प्रकाश मेहता को रायगढ़ के पालकमंत्री के पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह पर प्रदेश के खाद्य व आपूर्ति और ग्राहक संरक्षण राज्य मंत्री रवींद्र चव्हाण को यह जिम्मेदारी सौपी गई है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने प्रदेश के गृह निर्माण मंत्री प्रकाश मेहता को रायगढ़ के पालक मंत्री पद से हटा दिया है। मेहता के लिए यह तगड़ा झटका माना जा रहा है।


पालक मंत्री चव्हाण सीएम के हैं करीबी

रायगढ़ के नए पालक मंत्री चव्हाण मुख्यमंत्री के करीबी माने जाते हैं। चव्हाण खाद्य और आपूर्ति समेत कुल चार विभागों के राज्य मंत्री हैं। रायगढ़ के भाजपा के स्थानीय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में मेहता को लेकर भारी नाराजगी थी। रायगढ़ की सावित्री नदी के पुल ढहने से हुए हादसे के बाद से ही मेहता को हटाने की मांग हो रही थी। लेकिन उस समय मेहता बच गए थे। इसके बाद मेहता पर एसआरए परियोजना में भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे। 


सियासत में मेहता का दबदबा हुआ कम

आरोपों से घिरने के बाद सरकार में मेहता का दबदबा कम हो गया है। इसके बाद से निष्क्रिय भी हो गए हैं। जबकि अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव को देखते हुए मुख्यमंत्री सरकार के कामकाज को गति देने में जुटे हैं। इसी लिए वे लगातार पालकमंत्रियों को बदल रहे हैं। दो दिन पहले दिवाकर रावते को उस्मानाबाद के पालकमंत्री पद से हटाया गया था।  

Created On :   7 Feb 2018 2:14 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story