मुंबई में सड़क पर घूमते अस्पतालों में होगा पेट की बीमारियों का इलाज, मुख्यमंत्री ने किया उद्धाटन 

Chief Minister inaugurated mobile van for treatment of stomach diseases
मुंबई में सड़क पर घूमते अस्पतालों में होगा पेट की बीमारियों का इलाज, मुख्यमंत्री ने किया उद्धाटन 
मुंबई में सड़क पर घूमते अस्पतालों में होगा पेट की बीमारियों का इलाज, मुख्यमंत्री ने किया उद्धाटन 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। गरीब-जरुरतमंद मरीजों के पेट संबंधी बीमारियों के इलाज के लिए मोबाईल मेडिकल वैन का शुभारम्भ मंगलवार को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने किया। महाराष्ट्र सरकार व बलदोटा इंस्टीच्यूट आफ डायजेस्टीव्ह साईंस के संयुक्त सहयोग से शुरु ‘एन्डोस्कोपी ऑन व्हील’ की शुरुआत की गई है। इस मौके पर मुख्यमंत्री ठाकरे ने कहा कि पद्मश्री डा अमित मायदेव की संकल्पना से शुरु ‘एन्डोस्कोपी ऑन व्हील’ भारत का पहला प्रयोग है। इसकी शुरुआत महाराष्ट्र से हो रही है, यह हमारे लिए गर्व की बात है।

इससे राज्य के ग्रामीण और दुर्गम इलाकों के गरीब, जरुरतमंद मरीजों को मदद मिल सकेगी। ‘एन्डोस्कोपी ऑन व्हील’ में 2 डाक्टर व तकनीशियन मौजूद रहेंगे। अत्याधुनिक उपकरणों से लैस इस वाहन से मरीजों के पेट संबंधी बीमारियों का इलाज किया जा सकेगा। यह वाहन राज्य में हर जगह जाएगा।     

 

Created On :   10 Dec 2019 1:51 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story