धनतेरस पर पत्नी साधना सिंह के साथ सीएम शिवराज ने की खरीदारी, देखें Video

Chief Minister Shivraj Singh Chauhan shopping on Dhanteras
धनतेरस पर पत्नी साधना सिंह के साथ सीएम शिवराज ने की खरीदारी, देखें Video
धनतेरस पर पत्नी साधना सिंह के साथ सीएम शिवराज ने की खरीदारी, देखें Video

डिजिटल डेस्क,भोपाल। धनतेरस को बहुत ही शुभ दिन माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन खरीददारी करना अत्यंत की शुभकारी और फलदायक होता है। इस दिन खरीदारी करने से मां लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर प्रसन्न होते हैं और धन-संपत्त‍ि प्राप्त‍ि का वरदान देते हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी धनतेरस पर सपरिवार खरीदारी करने पहुंचे।

साधना सिंह के साथ खरीदारी करने पहुंचे सीएम शिवराज
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपनी पत्नी साधना सिंह और पुत्र कार्तिकेय के साथ न्यू मार्केट स्थित एक ज्वेलर्स और बर्तन भंडार पहुंचे। उन्होंने चांदी का सिक्का, लक्ष्मी और गणेश मूर्ति, कांसे की परात और तांबे का जग खरीदा। इस दौरान उन्होंने कैशलेस पैमेंट किया। चौहान ने प्रदेशवासियों को धनतेरस और दीपावली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रदेशवासियों के जीवन में सुख और समृद्धि आए।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए योजनाएं बनाई गई है। किसानों को अपनी उपज का उचित मूल्य मिले इसए लिये भावांतर भुगतान योजना लागू की गई है। प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना क्रियान्वित की जा रही है। प्रदेश में गरीब कल्याण एजेंडा क्रियान्वित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी नागरिक स्वस्थ और प्रसन्न रहें, सबके परिवार सुखी रहें और प्रदेश आगे बढ़ता रहे। इस दौरान सीएम के साथ महापौर आलोक शर्मा और कई गणमान्य भी उपस्थित थे।

क्यों मनाते है धनतरेस ?
उत्तम स्वास्थ्य और स्थूल समृद्धि के बीच की जागृति का पर्व है धनतेरस, जो प्रत्येक वर्ष कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को मनाया जाता है। आध्यात्मिक मान्यताओं में दीपावली की महानिशा से दो दिन पहले आने वाला यह काल धन ही नहीं, चिकित्सा जगत की समृद्ध विरासत का प्रतीक है। लक्ष्मी और कुबेर यक्षिणी और यक्ष माने जाते हैं। यक्ष-यक्षिणी ऊर्जा का वो पद कहा जाता है, जो हमारे जीने का सलीका नियंत्रित करता हैं। 

Created On :   18 Oct 2017 5:31 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story