चीन दोहा विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप की पदक तालिका में चौथे स्थान पर

China finished fourth in Doha World Athletics Championships medal table
चीन दोहा विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप की पदक तालिका में चौथे स्थान पर
चीन दोहा विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप की पदक तालिका में चौथे स्थान पर

बीजिंग, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप रविवार को कतर की राजधानी दोहा में समाप्त हुई। चीनी टीम ने कुल 3 स्वर्ण, 3 रजत और 3 कांस्य पदक हासिल किए, जो पदक तालिका में चौथे स्थान पर रहा।

पदकों की कुल संख्या इतिहास में सबसे ज्यादा रही। अमेरिकी टीम 14 स्वर्ण, 11 रजत और 4 कांस्य पदकों के साथ पदक तालिका में पहले स्थान पर रही।

महिला 50 किलोमीटर पैदल चाल रेस में चीनी खिलाड़ी ल्यांग रुई और ली माओ थ्सो ने अलग अलग तौर पर स्वर्ण और रजत पदक जीते। महिला 20 किलोमीटर पैदल चाल रेस में चीनी खिलाड़ियों ने सभी शीर्ष तीन स्थान प्राप्त किए।

महिला शॉटपुट में चीनी खिलाड़ी कोंग लीच्यो खिताब बनाए रखने में कामयाब रही, जबकि महिला भाला फेंक प्रतियोगिता में चीनी खिलाड़ियों ने एक रजत और एक कांस्य पदक हासिल किए।

चीनी टीम के उप मैनेजर थ्येन श्योचुन के विचार में चीनी खिलाड़ियों का आम प्रदर्शन अच्छा रहा। प्रतियोगिता में कुछ युवा खिलाड़ियों ने बेहतर स्तर नहीं दिखाया। अगले साल टोक्यो ओलंपिक होने वाला है। चीनी टीम इसके लिए पूरी कोशिश करेगी।

-- आईएएनएस

Created On :   7 Oct 2019 3:02 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story