चीन के सीक्रेट शिविरों में कैद हैं लाखों मुस्लिम, UNHRC की रिपोर्ट में खुलासा 

China holds million ethnic Uighurs muslims in secret political camps say UN report
चीन के सीक्रेट शिविरों में कैद हैं लाखों मुस्लिम, UNHRC की रिपोर्ट में खुलासा 
चीन के सीक्रेट शिविरों में कैद हैं लाखों मुस्लिम, UNHRC की रिपोर्ट में खुलासा 
हाईलाइट
  • UNHRC की एक रिपोर्ट ने चीन के सीक्रेट शिविरों के राज से पर्दा हटाया दिया है।
  • उइगर मुसलमानों के साथ चीन में दुश्मनों की तरह बर्ताव हो रहा है।
  • रिपोर्ट में बताया है कि चीन ने 10 लाख उइगर मुसलमानों को खुफिया शिविरों में कैद कर रखा है।

डिजिटल डेस्क, जिनेवा। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार पैनल (UNHRC) की एक रिपोर्ट ने चीन के सीक्रेट शिविरों के राज से पर्दा हटा दिया है। संयुक्त राष्ट्र ने अपनी एक विश्वसनीय रिपोर्ट सार्वजनिक करते हुए बताया है कि चीन ने 10 लाख उइगर मुसलमानों को खुफिया शिविरों में कैद कर रखा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि पेइचिंग ने एक स्वायत्त क्षेत्र को एक विशाल नजरबंदी शिविर जैसा बना रखा है, जिसमें करीब 10 लाख उइगर मुसलमानों को कैद कर रखा गया है।

न्यूयॉर्क टाइम्स में छपी एक रिपोर्ट में संयुक्त राष्ट्र की नस्लीय भेदभाव उन्मूलन कमिटी की सदस्य गे मैकडॉगल ने यह दावा किया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि यह सीक्रेट शिविर शिनजियांग प्रांत में बनाए गए हैं। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार पैनल ने सामूहिक हिरासत शिविरों में कैद उइगर मुसलमानों को लेकर अपनी चिंता भी व्यक्त की है।

उइगर स्टूडेंट्स हो रहे गायब
मैकडॉगल ने बताया कि उइगर मुसलमानों के साथ चीन में दुश्मनों की तरह बर्ताव हो रहा है। विदेशों से अपने वतन लौटने वाले सैकड़ों उइगर स्टूडेंट्स शिनजियांग प्रांत से गायब हो रहे हैं। दावा किया गया है कि इन सभी को हिरासत में ले लिया जाता है, जिनमें से कई की तो मौत भी हो चुकी है। मैकडॉगल ने बताया कि चीन में यह सब अपनी नस्लीय धार्मिक पहचान की वजह से किया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार 50 सदस्यीय चीनी प्रतिनिधिमंडल ने अब तक मैकडॉगल के आरोपों का जवाब नहीं दिया है।

...इसलिए चीन कर रहा ऐसा बर्ताव
कमेटी के सदस्य ने चीन की नीतियों का दो दिवसीय रिव्यू किया है। इसके बाद उन्होंने अपनी रिपोर्ट तैयार की, जिसमें कहा गया है कि चीन ने यह सब धार्मिक उग्रवाद से निपटने के लिए किया है। कमेटी के सदस्य ने बताया कि पेइचिंग ने जिस स्वायत्त क्षेत्र को नजरबंदी शिविर बना रखा है, उसे देखकर ऐसा लगता है कि यहां लोगों के सारे अधिकार खत्म हैं और सब कुछ एक राज है।

मुसलमान बहुसंख्यक है शिनजियांग प्रांत
गौरतलब है कि चीन के पश्चिमी हिस्से में स्थित शिनजियांग प्रांत में उइगर मुसलमान बहुसंख्यक हैं। इस प्रांत को आधिकारिक रूप से स्वायत्त घोषित करके रखा गया है। कई अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठनों ने उइगर मुसलमानों को सामूहिक हिरासत कैंपों में रखने और उनके धार्मिक क्रियाकलापों में हस्तक्षेप करने को लेकर चीन की आलोचना की है।

Created On :   11 Aug 2018 12:59 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story