हांगकांग: 248 करोड़ में नीलाम हुई चीनी राजवंश की ये कटोरी

Chinese 1,000-year-old bowl sells for record 38 million dollor.
हांगकांग: 248 करोड़ में नीलाम हुई चीनी राजवंश की ये कटोरी
हांगकांग: 248 करोड़ में नीलाम हुई चीनी राजवंश की ये कटोरी

डिजिटल डेस्क, बीजिंग। शौक वाकई बड़ी चीज है। आपने अक्सर देखा होगी कि कुछ लोगों को चीजें इकट्ठा करके रखने का बहुत शौक रहता है। कुछ लोग पुराने सिक्के जमा करके रखते हैं तो कुछ लोगों को स्टैंप तक संभाल कर रखने में मजा आता है, लेकिन इन महाशय का पुरानी चीजों को खरीदने का शौक सबको शॉक कर देगा ये शायद वो भी नहीं जानते थे।

248 करोड़ रुपए की ये कटोरी

जीं हां, साधारण सी दिखने वाली इस कटोरी की कीमत 248 करोड़ है। दरअसल चीनी मिट्टी से बनी ये कटोरी हजारों साल पुरानी है। इस कटोरी को चीन के सांग राजवंश की बताया जा रहा है। हरे और नीले रंग की इस कटोरी का आकार महज 13 सेंटीमीटर है।  इस कटोरी की नीलामी में सबसे खास बात ये रही कि महज 20 मिनट में 10.2 मिलियन से शुरु हुई बोली 38 मिलियन डॉलर यानी करीब 248 करोड़ पर जा पहुंची।

संबंधित चित्र

फोन पर लगाई 248 करोड़ की बोली

इस ऑक्शन में एक और बात खास ये थी पूरी दुनिया को अपने इस शौक से चौकाने वाला खुद ऑक्शन रूम में मौजूद ही नहीं था। उसने इस कटोरी की बोली फोन के जरिए ही लगाई। गौरतलब है कि इस कटोरी को खरीदने वाले शख्स ने अपना नाम उजागर नहीं करने का आग्रह किया था। हांगकांग के ऑक्शन हाउस के चीनी कलाकृतियों के प्रमुख निकोलस काउ ने बताया कि ये कटोरी बहुत ही प्राचीन और दुर्लभ है। 

2014 की नीलामी का तोड़ा रिकॉर्ड

आपको बता दें ये कोई पहला मामला नहीं है जहां राजवंश का कोई बर्तन इतनी बड़ी कीमत में खरीदा गया हो। इससे पहले भी साल 2014 में हुए एक ऑक्शन में चीन के ही मिंग राजवंश के दौर का एक मुर्गे की पेंटिग वाला प्याला 36 मिलियन डॉलर की रिकॉर्ड कीमत पर बिका था इसके खरीदार बिजनेसमैन ली यिकियान थे। इस कटोरी ने उसके रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है।
 

संबंधित चित्र

 छोटे से दिखने वाले इस चिकन प्रिंटिड बाऊल को तीन साल पहले 36 मिलियन में खरीदा गया था।

Created On :   7 Oct 2017 3:32 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story