सिक्किम में चीनी सैनिकों ने तोड़े भारतीय बंकर

Chinese soldiers break Indian bunker in Sikkim
सिक्किम में चीनी सैनिकों ने तोड़े भारतीय बंकर
सिक्किम में चीनी सैनिकों ने तोड़े भारतीय बंकर

एजेंसी, नई दिल्ली। चीनी सैनिकों ने एक बार फिर अपनी सीमाएं लांघी हैं। इस बार सिक्किम में चीनी सैनिकों ने भारतीय सीमा में घुसकर सेना के दो बंकरों को तोड़ दिया। यही नहीं इन चीनी सैनिकों को रोकने के लिए खड़े भारतीय सेना के जवानों के साथ भी चीनी सैनिकों ने हाथापाई की।

घटना सिक्किम के दोखा ला क्षेत्र की है। पिछले 10 दिनों से यहां तनाव चला आ रहा है। यहां चीनी सैनिक भारतीय क्षेत्र में घुस आए। लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (LAC) के पास भारतीय सैनिकों ने चीनी सेना को रोकने की कोशिश की। भारतीय सैनिक यहां मानव दिवार बनकर चीनी सैनिकों के सामने खड़े हो गए। आमने-सामने खड़े भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच इस दौरान झुमाझटकी और हाथापाई भी हुई। चीनी सैनिकों द्वारा बंकर तबाह करने की घटना दोखा ला के लालटेन क्षेत्र में हुई है।

बंकर उड़ाने और सैनिकों की आपस में हाथापाई की घटना से बढ़े तनाव को कम करने के लिए दोनों सेनाओं के सीनियर अधिकारियों के बीच 20 मई को फ्लैग मीटिंग भी हुई। बावजूद इसके यहां तनाव बरकरार है। इस क्षेत्र में यह पहली घटना नहीं है जब चीनी सैनिकों ने बंकर तोड़े हैं। इससे पहले नवम्बर 2008 में भी चीनी सेना ने भारतीय सेना के कुछ बंकरों को तोड़ दिया था।

Created On :   26 Jun 2017 1:14 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story