क्रिस गेल ने जीता मानहानि का केस, मिलेंगे 3.56 करोड़

क्रिस गेल ने जीता मानहानि का केस, मिलेंगे 3.56 करोड़
हाईलाइट
  • 2015 वर्ल्ड कप में मसाज करने वाली महिला के सामने कपड़े उतारने का लगा था आरोप

डिजिटल डेस्क, सिडनी। वेस्टइंडीज के स्टार बल्लेबाज क्रिस गेल ने ऑस्ट्रेलिया के एक मीडिया ग्रुप के खिलाफ मानहानि का केस जीत लिया है। अब फेयरफैक्स मीडिया ग्रुप को मानहानि के लिए क्रिस गेल को 3.56 करोड़ रुपए की राशि जुर्माने के तौर पर देना होगी। इस मीडिया ग्रुप ने क्रिस गेल पर 2015 वर्ल्ड कप के दौरान मसाज करने वाली एक महिला के सामने कपड़े उतारने का दावा किया था। लेकिन उस दौरान गेल के साथ ड्रेसिंग रूम में मौजूद ड्वेन स्मिथ ने इन आरोपों को झूठा बताया था। 

फेयरफैक्स मीडिया ग्रुप ने यह आरोप क्रिस गेल पर 2016 में लगाया था। यह मीडिया ग्रुप सिडनी में "मार्निंग हेराल्ड" और "द ऐज" नामक मैगजीन का प्रकाशन करता है। क्रिस गेल के खिलाफ उन्होंने 2016 में अपनी मैगजीन में लेख छापा था। उस लेख में उन्होंने लिखा था कि, क्रिस गेल ने 2015 वर्ल्ड कप के दौरान मसाज करने वाली एक महिला के साथ ऐसा बर्ताव किया था। 

गेल ने मीडिया ग्रुप द्वारा लगाए इस आरोप को गलत ठराते हुए कहा था कि, यह उनके करियर को खत्म करने कि साजिश है। इसके बाद न्यू साउथ वेल्स सुप्रीम कोर्ट की जस्टिस लूसी मैकुलम ने कंपनी को भुगतान का निर्देश देते हुए कहा कि इन आरोपों से गेल की साख को काफी ठेस पहुंची है। 
 

Created On :   4 Dec 2018 8:11 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story