थॉर फ्रेंचाइजी में बने रहेंगे क्रिस हेम्सवर्थ, निर्देशक ने दी जानकार

Chris Hemsworth will remain in the Thor franchise, director assured
थॉर फ्रेंचाइजी में बने रहेंगे क्रिस हेम्सवर्थ, निर्देशक ने दी जानकार
थॉर फ्रेंचाइजी में बने रहेंगे क्रिस हेम्सवर्थ, निर्देशक ने दी जानकार

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। क्रिस हेम्सवर्थ थॉर फ्रेंचाइजी के स्टार बने रहेंगे। निर्देशक ताइका वेटिटी ने इस बारे में आश्वस्त किया है, जो आगामी थॉर: लव एंड थंडर का निर्देशन कर रहे हैं। अभिनेत्री नताली पोर्टमैन, जिन्होंने इस फ्रेंचाइजी में वैज्ञानिक जेन फोस्टर की भूमिका निभाई थी। वे भी आगामी चौथे भाग में फीमेल थॉर के रूप में होंगी, लेकिन हेम्सवर्थ को चिंतिंत होने की जरूरत नहीं है।

वेटिटी ने एमटीवी न्यूज द्वारा यह पूछे जाने पर कि थॉर : लव एंड थंडर का स्टार कौन होगा। उन्होंने कहा, वह क्रिस होंगे। यह एक थॉर फिल्म है। वे थॉर हैं। यह एक थॉर की फिल्म है। वे पोर्टमैन भी इसमें हैं। वेटिटी ने यह भी बताया कि उन्होंने पटकथा का काम पूरा कर लिया है। थॉर: लव एंड थंडर में तेस्सा थॉम्पसन भी होंगी। यह फिल्म साल 2021 में रिलीज होने की उम्मीद है।
 

Created On :   17 Sep 2019 3:00 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story