फेयरवेल स्पीच में बोले CJI दीपक मिश्रा- भारत की न्यायपालिका दुनिया में सबसे शक्तिशाली

CJI Dipak Misra saya I dont judge people by their history but by their activities
फेयरवेल स्पीच में बोले CJI दीपक मिश्रा- भारत की न्यायपालिका दुनिया में सबसे शक्तिशाली
फेयरवेल स्पीच में बोले CJI दीपक मिश्रा- भारत की न्यायपालिका दुनिया में सबसे शक्तिशाली
हाईलाइट
  • चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा रिटायर हो गए है।
  • दीपक मिश्रा ने कहा न्याय का चेहरा हमेशा मानवीय होना चाहिए।
  • सोमवार को उन्होंने अपनी फेयरवेल स्पीच में कहा भारत की न्यायापालिका को दुनिया की सबसे शक्तिशाली है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा 2 अक्टूबर को रिटायर हो रहे हैं। इससे पहले सोमवार को उन्होंने अपनी फेयरवेल स्पीच दी। इसमें उन्होंने कहा कि वह लोगों को इतिहास के आधार पर जज नहीं करते बल्कि उनकी गतिविधियों और सोच से जज करते हैं। उन्होंने कहा कि "जस्टिस विद इक्विटी" यानी समता के साथ न्याय तब सार्थक होगा जब देश के दूर दराज के इलाकों में रहने वाले हर व्यक्ति को न्याय मिलेगा। उन्होंने भारत की न्यायपालिका को दुनिया की सबसे शक्तिशाली न्यायपालिका बताया।

और क्या कहा दीपक मिश्रा ने?

  • न्याय का चेहरा हमेशा मानवीय होना चाहिए।
  • सोसायटी बच्चे की दूसरी मां होती है। अमीर और गरीब के आंसू एक समान होते हैं। 
  • आंसू मोती हैं और मैं उन्हें इंसाफ के दामन से समेटना चाहता हूं।
  • हमलों के बावजूद हमारी न्यायपालिका मजबूती से खड़ी है।
  • युवा वकीलों और स्टूडेंट्स के पास असीमित क्षमता है।
  • सच का कोई रंग नहीं होता है। सच्चाई वैसी नहीं होती जैसा की उसे दिखाने की कोशिश की जाती है। 
  • दीपक मिश्रा ने अगले चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की प्रशंशा की 
  • जस्टिस रंजन गोगोई ने CJI मिश्रा के विजन को लेकर उनकी तारीफ की।
  • जस्टिस रंजन गोगोई सबसे बड़ा योगदान नागरिकों की स्वतंत्रता से जुड़े मुद्दों में रहा।   

दीपक मिश्रा के चीफ जस्टिस बनने का सफर

  • जस्टिस दीपक मिश्रा का जन्म 3 अक्टूबर 1953 को हुआ था।
  • 14 फरवरी 1977 में उन्होंने उड़ीसा हाई कोर्ट में वकालत की प्रैक्टिस शुरू की।
  • 1996 में उड़ीसा हाई कोर्ट का अडिशनल जज बनाया गया। 
  • इसके बाद मध्यप्रदेश हाई कोर्ट उनका ट्रांसफर किया गया। 
  • 2009 के दिसंबर में पटना हाई कोर्ट का चीफ जस्टिस बने। 
  • 24 मई 2010 में दिल्ली हाई कोर्ट में बतौर चीफ जस्टिस उनका ट्रांसफर हुआ। 
  • 10 अक्टूबर 2011 को उन्हें सुप्रीम कोर्ट का जज बनाया गया। 
  • 3 अक्टूबर को 2017 को 45वें चीफ जस्टिस के तौर पर शपथ ली।
     

Created On :   1 Oct 2018 2:59 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story