कन्हैया कुमार के समर्थक और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, छह लोग घायल

clash between kanhaiya kumar and bajrang dal supporters in begusarai district, 6 people injured
कन्हैया कुमार के समर्थक और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, छह लोग घायल
कन्हैया कुमार के समर्थक और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, छह लोग घायल
हाईलाइट
  • कन्हैया कुमार और बजरंग दल के बीच झड़प की घटना सामने आई है।
  • कुछ लोगों के घायल होने की भी खबर मिली है।
  • जानकारी के अनुसार कई गाड़ियों को जला दिया गया है।

डिजिटल डेस्क, बेगुसराय। जेएनयू छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार के समर्थक और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प की घटना सामने आई है। पुलिस ने बताया कि बिहार के बेगूसराय जिले के दहिया गांव में कन्हैया कुमार और बजरंग दल के समर्थकों के बीच बहस हुई, जिसके बाद दोनों दल आपस में भिड़ गए। जानकारी के अनुसार कई गाड़ियों को जला दिया गया है। वहीं इस झड़प में कुछ लोग घायल भी हो गए हैं। बता दें कि कन्हैया कुमार बेगुसराय सीट से आगामी लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।

पुलिस के अनुसार, कन्हैया कुमार राज्य और केंद्र सरकार के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान बजरंग दल वाले भी वहां पहुंच गए और कन्हैया से प्रदर्शन रोकने के लिए कहा। कन्हैया के मना करने पर इन दो दलों के बीच झड़प हो गई। पुलिस के अनुसार इस झड़प में कम से कम छह लोग घायल हुए हैं। वहीं कई गाड़ियों के कांच तोड़ दिए गए हैं।

इस घटना के बाद कन्हैया कुमार के समर्थक और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे के खिलाफ FIR दर्ज की है। बजरंग दल के जिला प्रमुख शुभम भारद्वाज ने कन्हैया पर उनके एक समर्थक को बुरी तरह मारने का आरोप लगाया है। शुभम ने कहा कि उनके एक समर्थक सोनू को कन्हैया कुमार के समर्थकों ने लोहे की छड़ी से सिर पर मारा, जिसके बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वहीं कन्हैया कुमार के समर्थकों ने आरोप लगाया कि मंसूरचक में बैठक से लौटने के बाद उन्हें जबरन रोका गया था। राइट विंग के समर्थकों द्वारा उन्हें दहिया के भगवानपुर पुलिस स्टेशन के पास रोका गया।

बता दें कि इससे पहले कन्हैया कुमार पर ऑल इंडिया मेडिकल इंस्टीच्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, पटना में डॉक्टरों के साथ गलत व्यवहार करने का आरोप लगा था। कन्हैया AISF के सचिव सुशील को देखने के लिए अस्पताल गए थे। AIIMS ने  उनके खिलाफ फुलवारिशरीफ पुलिस स्टेशन में FIR भी दर्ज कराई थी। इस घटना के बाद बिहार के स्वास्थ्य मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता मंगल पांडे ने कन्हैया को डॉक्टरों के काम में बाधा डालने की आलोचना की थी। पांडे ने कहा, "बिहार जेएनयू नहीं है जहां उन्हें कुछ भी करने दिया जाएगा।"


 

Created On :   16 Oct 2018 3:54 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story