मकर संक्रांति : नागपुर में पतंगबाजी के दौरान पथराव और चलीं लाठियां

clash in nagpur during kites flying at makar sankranti festival
मकर संक्रांति : नागपुर में पतंगबाजी के दौरान पथराव और चलीं लाठियां
मकर संक्रांति : नागपुर में पतंगबाजी के दौरान पथराव और चलीं लाठियां

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  उपराजधानी में मकर संक्रांति पर पतंंगबाजी व अन्य छिटपुट विवाद के चलते कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति निर्माण हो गई?  दो स्थानों पर दो गुट आपस में भिड़ गए। इस दौरान पथराव कर लाठियों से हमला किया गया। घटना में आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। 

जानकारी के अनुसार कुंदनलाल गुप्ता नगर निवासी महेंद्र सेन अपने दफ्तर में मित्र कैलाश उमरेडकर, आकाश टाकलीकर, पुरुषोत्तम पराते के साथ मौजूद थे। इस दौरान उन्हें ऑफिस के पास ही कुछ लोग आपस में लड़ते हुए दिखाई दिए। हालांकि किसी लड़की को लेकर हुए विवाद में लड़ने का पता चला है। मकर संक्रांति से संबंधित अभद्र टिप्पणी किसी ने लड़की पर की थी, जिससे महेंद्र और उसके मित्रों ने मध्यस्थता कर विवाद सुलझाने का प्रयास किया, लेकिन विवाद सुलझने की बजाय और उलझ गया। जिससे महेंद्र और उसके मित्रों पर टावेल और शर्ट में पत्थर बांधकर, लाठियों और सब्बल से लैस होकर शुभम चौरसिया, विशु राकेसिया, शुभम पूरी, अमित शर्मा, शुभम बोकडे, प्रतीक बोकडे आदि ने हमला किया। हमले में महेंद्र और उसके उपरोक्त मित्र भी घायल हो । 

बना रहा तनाव : घटना के कुछ समय बाद कुंदनलाल गुप्ता नगर में ही पतंग काटने को लेकर राजेंद्र सोनकुसरे और हरीश कुंभारे नामक युवक भी आपस में भिड़ गए थे। दोनों ने एक-दूसरे की पिटाई की। काजी हाउंस चौक में भी मांजा लूटने के विवाद में कुछ युवक आपस में टकरा गए थे। यह मामला भी थाने पहुंचा था। उसी तरह नंदनवन थाना क्षेत्र के सदभावना नगर में भी छत से पतंग उड़ा रहे किसी युवक ने नीचे पत्थर मारा था। इससे एक युवक घायल हो गया। इस घटना को लेकर नीचे से छत पर पथराव किया गया। प्रकरण के तुल पकड़ने से अन्य लोग वहां जमा हो गए और माहौल बिगड़ गया। वहां पर भी दो गुटों में भिड़ंत हो गई। शहर के अन्य क्षेत्रों में भी पतंग और मांजा लूटने को लेकर छिटपुट घटनाएं हुई हैं। इनमें जरीपटका, पांचपावली, अजनी और हुड़केश्वर थाना क्षेत्र शामिल हैं।
 

Created On :   15 Jan 2018 5:29 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story