वीकेंड पर शहर को क्लीन बनाने जुटी क्लीन फाउंडेशन, 2 अक्टूबर से शुरुआत

Clean India engaged in cleanliness campaign under Clean India till 2nd october
वीकेंड पर शहर को क्लीन बनाने जुटी क्लीन फाउंडेशन, 2 अक्टूबर से शुरुआत
वीकेंड पर शहर को क्लीन बनाने जुटी क्लीन फाउंडेशन, 2 अक्टूबर से शुरुआत

डिजिटल डेस्क, नागपुर। स्वच्छ भारत अंतर्गत आज पूरा शहर स्वच्छता अभियान से  जुड़ रहा है। शहर में स्वच्छता  होने से बीमारियां दूर होंगी। हर व्यक्ति शुद्ध वातावरण में सांस ले पाएगा। इसके लिए स्कूल, कॉलेजों से लेकर संस्थाएं अपने-अपने तरीके से इस अभियान में हिस्सा ले रही हैं।  शहर के क्लीन फाउंडेशन द्वारा भी एक ऐसी पहल की जा रही है, जिसमें शहर के हर व्यक्ति को उनकी जिम्मेदारी समझानी है, ताकि शहर साफ-सुथरा हो सके। इसके लिए हर व्यक्ति को हाथ में झाड़ू लेना है। शहर की सफाई हर व्यक्ति का कर्तव्य है। इसके लिए सभी को जिम्मेदार नागरिक की तरह साथ देना है। अगर शहर का हर व्यक्ति स्वच्छता अभियान से जुड़ जाएगा, तो शहर से गंदगी समाप्त हो जाएगी। इसके लिए 13 सदस्यों की टीम गठित की गई है। संस्था का उद्देश्य 10 लाख से अधिक मेम्बर्स बनाना है, जो शहर की  सफाई के लिए अपना कीमती समय देकर इस मुहिम में साथ दें। ज्यादा से ज्यादा युवा वर्ग इसमें शामिल हो रहा है। आज का युवा अपने शहर, समाज और देश के लिए जागरूक है। वह हर उस काम में साथ देने को तैयार है, जिससे शहरवासियों का भला हो। 

2 अक्टूबर से  अभियान
संस्था के सदस्यों द्वारा हर शनिवार, रविवार को पूरे शहर की सफाई करने का काम शुरू किया जा रहा है। 2 अक्टूबर से शुरू होने वाली इस मुहिम में अभी तक 150 से अधिक सदस्य शामिल हो चुके हैं। स्वच्छता अभियान की शुरुआत वेरायटी चौक स्थित गांधी पुतला से की जाएगी। इस मुहिम में शहर के हर आयु वर्ग के महिला, पुरुष, बच्चे और बुजुर्ग शामिल हो सकते हैं। संस्था का उद्देश्य शहर को स्वच्छ बनाना है। शहर स्वच्छ होने से बीमारियां भी दूर होंगी। साथ ही सभी को शुद्ध हवा मिल पाएगी। 
दीपक नीलावार, अध्यक्ष क्लीन फाउंडेशन

हाथ में झाड़ू लेने में कैसी शर्म
जिस तरह हम अपने घर का काम करते हैं, उसी तरह शहर का काम करने में कैसी शर्म। क्लीन फाउंडेशन का उद्देश्य शहर को स्वच्छ करना है। शहर में हर जगह गंदगी देखी जाती है। इस कार्य के लिए शहर के हर प्रभाग में एक लीडर रखा जाएगा, जो टीम को लीड करेगा। वह हर सदस्य को साफ-सफाई में मदद करेगा। हमारी संस्था का लक्ष्य वर्ष 2018 के अंत तक लगभग 10 लाख लोगों को इस मुहिम में जोड़ना है। संस्था द्वारा 13 सदस्यों की टीम में कार्याध्यक्ष पर नगरसेविका प्रगति पाटिल, सचिव प्रवीण महाजन, सहसचिव दिलीप नरवाडिया, कोषाध्यक्ष प्रमोद मदनकर, श्वेता शैलगांवकर तथा माधवी पांडे शामिल हैं। 
मोहम्मद सलीम, उपाध्यक्ष क्लीन फाउंडेशन
 

Created On :   22 Sep 2018 10:56 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story