पर्यावरण मंत्रालय का सफाई अभियान शुरु, महाराष्ट्र की कृष्णा, मुला-मुठा नदी की होगी सफाई

Cleaning will start soon of Krishna, Mula-Mutha rivers in Maharashtra
पर्यावरण मंत्रालय का सफाई अभियान शुरु, महाराष्ट्र की कृष्णा, मुला-मुठा नदी की होगी सफाई
पर्यावरण मंत्रालय का सफाई अभियान शुरु, महाराष्ट्र की कृष्णा, मुला-मुठा नदी की होगी सफाई

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में पर्यावरण मंत्रालय की ओर से नदियों को साफ करने का अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत देश के 19 राज्यों की 24 नदियों और 24 समुद्र तटों को साफ किया जाएगा। इसमें महाराष्ट्र की कृष्णा तथा मुला-मुठा नदियां और रत्नागिरी जिले गणपति पुले समुद्र तट तथा मध्यप्रदेश की नर्मदा नदी शामिल हैं।

पर्यावरण मंत्रालय ने नदियों को साफ करने का शुरु किया अभियान

केन्द्रीय पर्यावरण मंत्रालय के अनुसार नदियों की सफाई के लिए 19 टीमें बनाई गई है। इसमें पर्यावरण मंत्रालय, मौसम विभाग, राज्य की नोडल एजेंसी, राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल, जिला प्रशासन, समुद्र तटिय इलाकों में स्थित महाविद्यालय तथा अन्य शैक्षिक संस्थाएं और संशोधन संस्थाएं भी शामिल है। यह टीमें स्थानीक स्कूलों और महाविद्यालय के छात्र और स्थानीय समूहों को साथ लेकर स्वच्छता अभियान चलाएगी। 15 मई से शुरु हुआ यह अभियान 5 जून तक चलेगा।

Created On :   17 May 2018 3:05 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story