बढ़ने लगी गर्मी, तापमान में उछाल

Climate change: Suddenly temperature started rising in nagpur city
बढ़ने लगी गर्मी, तापमान में उछाल
बढ़ने लगी गर्मी, तापमान में उछाल

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  धीरे-धीरे धूप बढ़ने लगी है।  मंगलवार को इस साल का अब तक का सबसे ज्यादा तापमान दर्ज हुआ। तापमान में जबर्दस्त उछाल इस बात के संकेत माने जा रहे हैं कि इस बार गर्मी जबर्दस्त रह सकती है। 1 जनवरी को अधिकतम तापमान 29.9 था और 19 फरवरी को इस साल का सबसे ज्यादा तापमान यानी 35.2 डिग्री दर्ज किया गया। पारा उछाल मारते ही दिन में गर्मी महसूस हाे रही थी। न्यूनतम तापमान बढ़ने से रात की ठंड भी कम हो गई है। इस बीच बुधवार को सुबह से आसमान में बादल छाए रहने से शाम के बाद तेज हवा के साथ  बूंदाबांदी होने की संभावना है।

अनुमान
मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को आसमान साफ रहने व धूप बढ़ने से तापमान में वृद्धि हुई।  दिन में गर्मी महसूस हुई। हवा की गति बेहद धीमी होने से रात का तापमान भी थोड़ा-थोड़ा बढ़ रहा है। सोमवार को जहां न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री था, वहीं मंगलवार को न्यूनतम तापमान 3 डिग्री से ज्यादा बढ़कर 13.2 डिग्री दर्ज हुआ। इस बीच बुधवार को नागपुर समेत विदर्भ में हल्की बूंदाबांदी व तेज हवा की चेतावनी दी गई है। आसमान में बादल छाए रहेंगे। तेज हवा व बूंदाबांदी के कारण अधिकतम तापमान में 3 डिग्री तक की कमी हो सकती है। हालांकि न्यूनतम तापमान में वृद्धि की संभावना बनी हुई है।

कुछ विमानों में फिर देरी
 विमानों में देरी का सिलसिला बना हुआ है। मंगलवार को भी तीन विमान नागपुर िवमानतल पर देरी से पहुंचे। जानकारी के अनुसार, बंगलुरु से आने वाला इंडिगो का विमान क्रमांक-509 अपने तय समय सुबह 7.45 बजे से 1.45 घंटे देरी से, नई िदल्ली से आने वाला इंडिगो का विमान क्रमांक-135 अपने तय समय दोपहर 12.10 बजे से 2.46 घंटे देरी से और पुणे से आने वाला इंडिगो का विमान क्रमांक-134 अपने तय समय दोपहर 12.30 बजे से करीब आधा घंटा देरी से संतरानगरी के डॉ.बाबासाहब आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय विमानतल पर पहुंचा।

Created On :   20 Feb 2019 5:50 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story