भारत बंद : प्रदर्शनकारियों ने हनुमान जी की तस्वीर पर थूक कर मारे जूते

भारत बंद : प्रदर्शनकारियों ने हनुमान जी की तस्वीर पर थूक कर मारे जूते

डिजिटल डेस्क, नागपुर/बालाघाट। भारत बंद का असर पूरे देश में दिख रहा है। मध्यप्रदेश, बिहार, ओडिशा, पंजाब, झारखंड, हरियाणा और राजस्थान सहित पूरे उत्तर भारत के राज्यों पर इसका व्यापक असर दिख रहा है। एमपी में हो रहे हिंसक प्रदर्शन में तीन लोगों की मौत हो गई है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। 


भगवान हनुमान की तस्वीर पर मारे जूते
बालघाट में हो रही हिंसा के दौरान कई लोगों के घायल होने की खबरें सामने आ रही हैं। प्रदर्शनकारियों के उग्र प्रदर्शन के दौरान पुलिस को स्थिति पर काबू पाने के लिए लाठीचार्ज का सहारा लेना पड़ा। इस दौरान पुलिस ने महिला प्रदर्शनकारियों पर भी लाठियां भांजी। प्रदर्शन के दौरान कई गुटों ने धार्मिक भावनाएं को भी आहात किया। प्रदर्शन के दौरान कुछ युवकों द्वारा हनुमान जी के तस्वीर पर थूक कर भी मारे गए। पुलिस प्रशासन सख्ती बरतते हुए पूरे इलाके की गश्त लगा रही है। 

 

बालाघाट में धारा 144 लागू
ग्वालियर में प्रदर्शन कर रहे दो समूहों में संघर्ष हो गया, जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 19 लोग घायल, जिनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है।  वहीं प्रदेश के बालाघाट जिले हो रहे प्रदर्शन को देखे हुए कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री डी व्ही सिंह ने जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए नगरीय क्षेत्र बालाघाट में धारा 144 लागू कर दी है। प्रशासन ने बालाघाट नगरीय क्षेत्र में किसी भी स्थान पर 10 से अधिक व्यक्तियों के एक जगह पर एकत्र होने पर प्रतिबन्ध लगा दिया है। बता दें आदेश का उल्लंघन करने पर दोषी व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और धारा 188 के तहत कार्रवाई की जाएगी। 

 

 

नागपुर  में NSUI ने किया प्रदर्शन
महारष्ट्र के नागपुर और अमरावती में भी कुछ इसी प्रकार का मिला-जुला प्रदर्शन देखने को मिला। नागपुर में NSUI के छात्र कार्यकर्ताओं ने भी पर्दर्शन के दौरान रैलियां निकालीं। नागपुर में प्रदर्शन के दौरान बसों में आगजनी भी की गई। पूरे शहर में प्रदर्शनकारियों का उत्पात देखने को मिला। अमरावती में भी प्रदर्शान्कारियों ने सडकों पर उतर कर जय भीम के नारे लगाए। शहर भर में पुलिस की चौकसी देखने को मिली। 

Created On :   2 April 2018 11:46 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story