स्वास्थ्य योजनाएं जरूरतमंदों का स्वास्थ्य कवच : CM फडणवीस

CM Devendra Fadnavis on inauguration of Atal swasthya Mahashivir
स्वास्थ्य योजनाएं जरूरतमंदों का स्वास्थ्य कवच : CM फडणवीस
स्वास्थ्य योजनाएं जरूरतमंदों का स्वास्थ्य कवच : CM फडणवीस

डिजिटल डेस्क, नागपुर। मुख्यमंत्री देेवेंद्र फडणवीस ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं के माध्यम से गरीबों और मध्यमवर्गीयों को स्वास्थ्य कवच प्रदान किया गया है। मध्य नागपुर में रेशमबाग मैदान पर आयोजित अटल स्वास्थ्य महाशिविर के उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री बोल रहे थे। महाराष्ट्र सरकार और स्व. प्रभाकरराव दटके स्मृति सेवा संस्था के संयुक्त तत्वावधान में शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय मंत्री नितीन गडकरी ने की। प्रमुख अतिथि चिकित्सा शिक्षा व जलसंपदा मंत्री डॉ. गिरीश महाजन, ऊर्जामंत्री चंद्रशेखर बावनकुले, पूर्व महापौर प्रवीण दटके, सांसद डॉ. विकास महात्मे, पूर्व सांसद अजय संचेती, विधान परिषद सदस्य गिरीश व्यास, विधायक सुधाकर देशमुख, विकास कुंभारे, कृष्णा खोपड़े, जिप अध्यक्ष निशा सावरकर, संदीप जोशी, सुभाष पारधी, सुभाष राऊत, रामेश्वर नाईक आदि मंच पर उपस्थित थे। 

मुख्यमंत्री सहायता निधि से नागपुर में 40 करोड़ खर्च
राज्य सरकार के महात्मा ज्योतिबा फुले जन स्वास्थ्य योजना अंतर्गत डेढ़ लाख रुपए और केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री स्वास्थ्य योजना अंतर्गत 5 लाख रुपए गंभीर बीमारियों पर खर्च किए जाते हैं। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री सहायता निधि से िवविध बीमारियों के उपचार तथा ऑपरेशन पर राज्य में 500 करोड़ रुपए खर्च किए गए। अकेले नागपुर के मरीजों पर 40 करोड़ रुपए खर्च किए जाने की बात मुख्यमंत्री ने कही। 

गरीबों की सेवा का समाधान : गडकरी
उपचार महंगा हो गया है। गरीबों को उपचार मिलना कठिन हो गया है। ऐसे समय डॉक्टर स्वयं आकर गरीबों की सेवा कर रहे हैं, यह देख मुझे बड़ा समाधान हुआ है।  

गरीबों को बड़ा आधार
चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. गिरीश महाजन ने कहा कि पिछली सरकारों ने 15 वर्ष में गरीबों के उपचार पर जितना खर्च नहीं किया, उससे कई गुना खर्च इस सरकार ने 4 वर्ष में किया। स्वास्थ्य पर 10 हजार रुपए खर्च करने की जिसकी आर्थिक क्षमता नहीं है, ऐसे गरीबों पर महाशिविर के माध्यम से 10 लाख खर्च किए जा रहे हैं। पिछले 4 वर्ष में सरकार ने गरीबों को बड़ा आधार दिया है। 

24 ओपीडी लगाई 
अटल स्वास्थ्य महाशिविर के उपलक्ष्य में मध्य नागपुर में दो चरणों में 3 िदन 24 ओपीडी लगाई गई। इस दौरान 40000 से अधिक मरीजों की स्वास्थ्य जांच कराई गई। महाशिविर में एक िदन में विविध बीमारियों से पीड़ित 65000 मरीजों की स्वास्थ्य जांच किए जाने की जानकारी आयोजकों ने दी। महाशिविर में रोग निदान कर आगे का उपचार िवविध शासकीय अस्पतालों में किया जाएगा। मरीजों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया गया है।

मरीजों की संख्या

  नेत्ररोग                 :    12500
  जनरल मेडिसिन    :    10000
  आर्थोपेडिक          :     7000
  सर्जिकल              :    5000
  आयुष                  :     8000
  दंतरोग                 :    5000
  न्यूरोलॉजी             :    1250
  त्वचा रोग              :    4850
  मनोरोग                :    750
  स्त्री व बालरोग       :    4000
  अन्य                     :    5000
  कुल                     :    65350

Created On :   29 Jan 2019 7:10 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story