सीएम के घर वर्षा में विराजे गणपति, गडकरी ने मांगी जनता की खुशहाली

सीएम के घर वर्षा में विराजे गणपति, गडकरी ने मांगी जनता की खुशहाली
सीएम के घर वर्षा में विराजे गणपति, गडकरी ने मांगी जनता की खुशहाली
सीएम के घर वर्षा में विराजे गणपति, गडकरी ने मांगी जनता की खुशहाली

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने प्रदेश के किसानों और नागरिकों की खुशहाली के लिए गणेशजी से प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के किसान सुखी बनें और जिस क्षेत्र में बारिश नहीं हुई है। वहां पर बारिश हो। यह मेरी गणेशजी से प्रार्थना है। गुरुवार को मुख्यमंत्री ने सरकारी आवास वर्षा पर गणपति की प्रतिष्ठापना की। उन्होंने पत्नी अमृता फडणवीस सहित परिवार के सदस्यों के साथ पूजा की। पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि गणेश पर्व की शुरुआत हुई है। मैं सभी गणेश भक्तों को शुभकामना देता हूं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सार्वजनिक गणेश उत्सव को लोकमान्य तिलक ने समाज को संगठित करने के लिए शुरू किया था। उनकी सोच जाति, धर्म, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर संगठित समाज बनाने की थी। इसी स्वरूप को आगे बढ़ाते हुई सभी को इस त्यौहार के माध्यम से अधिक एकजुट होना चाहिए। अगले साल 2019 में भी सरकारी आवास वर्षा में ही गणेशोत्सव मनाने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की जनता और गणेशजी का आशीर्वाद जिसके साथ रहता है। उसे साल गिनने की जरूरत नहीं पड़ती है। 

वहीं प्रदेश के शिक्षा मंत्री विनोद तावडे के सरकारी आवास पर भी गणेशजी विराजे हैं। उनके आवास पर गणेश मूर्ति की प्रतिष्ठापना के लिए इको फ्रेंडली सजावट की गई है। सजावट के लिए पौधों का इस्तेमाल किया गया है। तावडे ने बताया कि हमने मिट्टी से बने गणेश मूर्ति की स्थापना की। उन्होंने कहा कि हमें पर्यावरण पूरक गणेशोत्सव मनाने की कोशिश करनी चाहिए। कई लोगों की गणेशजी के आगमन पर डीजे (डॉल्बी) बजाने की इच्छा होती है। लेकिन मेरा मानना है कि डीजे फिल्मों और आर्केस्ट्रा के लिए ठीक है। गणेश उत्सव में पारंपरिक ढोल-ताशा का उपयोग किया जाता है। इससे पहले गणेशजी के आगमन पर तावडे अपने आवास परिसर में पारंपरिक ढोल-ताशे पर झूमकर नाचे। प्रदेश की ग्रामीण विकास मंत्री पंकजा मुंडे के सरकारी आवास पर भी गणेशजी पधारे हैं। 

प्रदेश के जलसंसाधन मंत्री गिरीश महाजन ने कहा कि प्रदेश और केंद्र में फिर से भाजपा सरकार बने। इसके लिए मैंने गणेशजी से प्रार्थना की है। महाजन ने कहा कि गणेशजी शिवसेना को इतनी शक्ति दें कि आगामी चुनावों में पार्टी भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़े। जबकि शिवसेना के वरिष्ठ नेता व पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी ने पार्टी के अगले दम पर अगले चुनाव में सत्ता में आने के लिए पूजा की। दूसरी ओर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री सुशील कुमार शिंदे, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चव्हाण, महाराष्ट्र स्वाभिमान पक्ष के नेता नारायण राणे के आवास पर भी गणेशजी का आगमन हुआ है। 

 

Created On :   13 Sep 2018 3:59 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story