असम के CM ने कहा, अब मुंबई से ज्यादा सुरक्षित है उनका प्रदेश

CM of Assam said, that his state is more secure than Mumbai City
असम के CM ने कहा, अब मुंबई से ज्यादा सुरक्षित है उनका प्रदेश
असम के CM ने कहा, अब मुंबई से ज्यादा सुरक्षित है उनका प्रदेश

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कभी असम देश का अशांत राज्य था। लेकिन अब परिस्थिति पूरी तरह से बदल गई हैं। असम अब मुंबई जैसे  से भी ज्यादा सुरक्षित है। राज्य में निवेश बढ़ाने के लिए भ्रष्टाचार, प्रदूषण और आतंकवाद मुक्त प्रदेश बनाने की दिशा में सरकार अग्रसर हैं। यह असम के सीएम सर्वानंद सोनोवाल का कहना है। बॉलीवुड और उद्योग जगत को आमंत्रित करने के लिए मुंबई दौरे पर आए सोनोवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पूर्वोत्तर भारत पर खास ध्यान है। इसका लाभ उनके प्रदेश को मिल रहा है। बुधवार को पंचसितारा होटल में उन्होंने कहा कि वे असम में आने वाले उद्योगों को सुरक्षा की पूरी गारंटी देते हैं। 

असम से देशभर की कनेक्टिविटी बढ़ाने पर सरकार का खास ध्यान

देश के अन्य हिस्सों से असम की कनेक्टिविटी बढ़ाने पर सरकार का खास ध्यान है। राज्य में बिजली की कोई समस्या नहीं है। सर्वानंद सोनोवाल ने कहा कि मीठे पानी का सबसे बड़ा द्विप माजूली असम में है। जिसे विश्व का सबसे सुंदर आईलैंड बनाने की योजना पर काम किया जा रहा हैं। ब्रम्हपुत्र नदी के बीच माजूली द्विप पर पर्यटकों के लिए सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं। असम के अतिरिक्त मुख्य सचिव रवि कपूर ने कहा कि लोग कहते हैं कि असम बहुत दूर है। पर मैं कहता हूं कि असम में उद्योग लगाने वालों को पड़ोसी देशों बांग्लादेश, म्यानमार, इंडोनेशिया और कम्बोडिया का बड़ा बाजार मिल सकता है। उन्होंने कहा कि चीनी उद्योग के लिए असम में बड़ी संभावना है। वहां भरपूर मात्रा में पानी है और चीनी उद्योग के लिए अलग से नीति तैयार की है। गन्ने के लिए केंद्र सरकार द्वारा घोषित गन्ने का उचित और लाभकारी मूल्य (एफआरपी) को 15 वर्षों तक कायम रखा जाएगा। उसमें 15 साल तक को असम सरकार कोई बदलाव नहीं करेगी। 

बॉलीवुड को भी न्यौता

67 करोड़ की लागत से हम वर्ल्ड ट्रेड सेंटर बनाया जा रहा है। आगामी 3 और 4 फरवरी को गुवाहाटी में आयोजित ग्लोबल इनवेस्टर सम्मेलन में उद्योगपतियों को आमंत्रित करने के लिए सीएम मुंबई आए हैं। असम के सूचना, विज्ञान और तकनीकी विभाग के सचिव नीतिन खाडे ने बताया कि सीएम सोनोवाल गुरुवार को फिल्म जगत के लोगों से भी मुलाकात करेंगे। असम प्राकृतिक रुप से काफी सुंदर है। यहां फिल्मों की शुटिंग के लिए अच्छी संभावना है। 

Created On :   29 Nov 2017 1:07 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story