सीएम फडणवीस ने कहा- समय पर होंगे विधानसभा चुनाव, चव्हाण का दावा गलत 

CM said, Assembly elections will be on time, Chavans claim is wrong
सीएम फडणवीस ने कहा- समय पर होंगे विधानसभा चुनाव, चव्हाण का दावा गलत 
सीएम फडणवीस ने कहा- समय पर होंगे विधानसभा चुनाव, चव्हाण का दावा गलत 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश में विधानसभा चुनाव तय समय पर होंगे। शुक्रवार को पालघर में पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि समय से पहले विधानसभा चुनाव कराने का हमारा कोई इरादा नहीं है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक चव्हाण ने औरंगाबाद में गुरुवार को दावा करते हुए कहा था कि ‘मैं लिखकर देता हूं कि मुख्यमंत्री बजट सत्र के दौरान 28 फरवरी को विधानसभा भंग की सिफारिश कर लोकसभा और विधानसभा चुनाव दोनों एक साथ कराएंगे। 

इसके जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि चव्हाण को आजकल भविष्यवाणी करने की आदत हो गई है। पार्टी में उनके सभी काम खत्म हो गए हैं। पार्टी में उनके लिए कोई काम बचा नहीं है। इसलिए वे इस तरीके की भविष्यवाणी कर रहे हैं। दूसरी ओर शिवसेना नेता व उद्योग मंत्री सुभाष देसाई ने कहा कि आखिर चव्हाण को चुनाव के लिए इतनी जल्दबादी क्यों है। उन्होंने कहा कि शिवसेना चुनाव के लिए तैयार है। लोकसभा और विधानसभा चुनाव साथ में हो या फिर अलग-अलग। देसाई ने कहा कि मुख्यमंत्री कई बार कह चुके हैं कि दोनों चुनाव अलग-अलग होंगे। 

 

Created On :   8 Feb 2019 3:50 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story