सीएम शिवराज और उमा भारती ने मंच से की एक दूसरे की जमकर तारीफ

CM Shivraj singh and Uma Bharati ready to mp assembly election 2018
सीएम शिवराज और उमा भारती ने मंच से की एक दूसरे की जमकर तारीफ
सीएम शिवराज और उमा भारती ने मंच से की एक दूसरे की जमकर तारीफ

डिजिटल डेस्क, टीकमगढ़/निवाड़ी। मध्य प्रदेश में होने जा रहे विधानसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए भारतीय जनता पार्टी के केन्द्रीय नेतृत्व द्वारा प्रदेश के सभी नेताओं  को सख्त हितायत दी है कि वे पार्टी में हर हाल में एकता बनाए रखें।  यह पार्टी द्वारा दी गई बत्ती का असर है या फिर बदले इुए राजनीतिक समीकरण कि यहां सार्वजनिक मंच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केन्द्रीय मंत्री उमाभारती ने एक दूसरे की जमकर तारीफ की।

उमा भारती ने तो यहां तक कहा कि विधानसभा चुनाव में शिवराज का पूरा साथ दूंगी। मप्र में ज्यादा सीटें बढऩे से मेरी भी शान बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि   शिवराज सिंह को चौथी बार मुख्यमंत्री बनवाएंगे। वहीं शिवराज सिंह चौहान ने भी उनका मान बढ़ाते हुए कहा कि दीदी उमा के कारण ही प्रदेश में भाजपा को इतनी ज्यादा सीटें मिली थीं। उन्होंने तिरंगे की शान में मुख्यमंत्री का पद ठुकराया था। गौरतलब है कि उक्त दोनों नेताओं के बीच चली आ रही तल्खी किसी से छुपी नहीं थी। एक मंच से दोनों के बदले हुए तेवर देखकर ओरों की तो छोडि़ए खुद भातपा के नेता ही भी हैरान हैं।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह रविवार को अपने साथ प्रदेश के 52वें जिले के कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह और एसपी मुकेश श्रीवास्तव को साथ लेकर यहां पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने सभा में कहा कि पांच साल पहले जो वचन दिया था, आज उसे निभा रहा हूं। एक सपना साकार हुआ। 13 साल पहले जब में पहली बार निवाड़ी आया था, तब यहां के लोगों ने निवाड़ी जिला बनाए जाने की मांग की थी। उन्होंने जनता को बधाई देते हुए कहा कि रामराजा सरकार से सुख-समृद्धि की कामना करता हूं। वहीं देर शाम निवाड़ी के एएसपी के लिए भी पत्र जारी कर दिया गया। गृह विभाग के उप सचिव आरआर भोंसले ने पत्र जारी कर गजेंद्र सिंह वर्धमान को निवाड़ी जिले का एएसपी नियुक्त किया है।

 

Created On :   1 Oct 2018 8:50 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story