10 हजार छात्रों से संवाद साधेंगे मुख्यमंत्री, आईआईएमयूएन कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा

CM will interact with 10 thousand students in IIMUN program
10 हजार छात्रों से संवाद साधेंगे मुख्यमंत्री, आईआईएमयूएन कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा
10 हजार छात्रों से संवाद साधेंगे मुख्यमंत्री, आईआईएमयूएन कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस शुक्रवार को करीब 10 हजार विद्यार्थियों से संवाद साधेंगे। इस दौरान वे विद्यार्थियों के सवालों के जवाब भी देंगे। मुंबई के वरली इलाके में स्थित एनएससीआई डोम में इंडियाज इंटरनेशनल मूवमेंट टू यूनाइट नेशंस (आईआईएमयूएन) की ओर से आयोजित लीडरशिप समिट में मुख्यमंत्री शामिल होंगे।आईआईएमयूएन के संस्थापक ऋषभ शाह ने बताया कि यह युवाओं का दुनिया का सबसे बड़ा संगठन है। इससे दुनियाभर के 1 करोड़ छात्र जुड़े हुए हैं। 2011 में शुरू हुई संस्था ने भारत के 160 शहरों और दुनिया के 22 देशों तक अपनी पहुंच बना ली है। इसके अलावा 34 हजार संस्थान इससे जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन करते हैं।

संस्था समसमायिक विषयों पर चर्चासत्र का आयोजन करती है जिसमें गणमान्य लोगों को बुलाया जाता है। विद्यार्थी इन लोगों से सीधा संवाद और सवाल करते हैं। शाह ने बताया कि पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, सर संघ चालक मोहन भागवत, अमिताभ बच्चन, शशि थरुर, जैसी कई नामी हस्तियां कार्यक्रमों में शिरकत कर युवाओं का मार्गदर्शन कर चुकीं हैं। यह संगठन अमेरिकी संस्था मॉडल यूनाइटेड नेशंस की तर्ज पर बनाया गया है। वे खुद इस संस्था के सदस्य रह चुके हैं लेकिन उन्होंने महसूस किया कि वहां सारी बहस पश्चिमी विचारधारा और नजरिए से की जाती है। इसीलिए उन्होंने भारतीय नजरिए को विश्व पटल पर रखने के लिए यह संस्था बनाई।

आईआईएमयूएन के सलाहकार मंडल में विश्वनाथन आनंद, दीपक पारेख, सुभाष घई, विद्या बालन और शान जैसी हस्तियां जुड़ी हैं। संस्था किसी राजनीतिक दल की विचार धारा नहीं बल्कि विद्यार्थियों को बीच भारतीयता की विचारधारा को बढ़ावा देती है। संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में विद्यार्थी विभिन्न विषयों पर पक्ष विपक्ष में अपनी राय रखते हैं। कार्यक्रमों में अंग्रेजी माध्यम के बड़े स्कूलों से लेकर सरकारी और दूसरी भाषाओं के स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थी भी शिरकत करते हैं। 

 

Created On :   5 Sep 2019 2:25 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story