प्रमोशन और स्थानांतरण के नाम पर CMHO करता था कर्मचारियों का दैहिक शोषण

CMHO used to exploit the employees in the name of promotion and transfer
प्रमोशन और स्थानांतरण के नाम पर CMHO करता था कर्मचारियों का दैहिक शोषण
प्रमोशन और स्थानांतरण के नाम पर CMHO करता था कर्मचारियों का दैहिक शोषण

डिजिटल डेस्क, छतरपुर। जिले में करीब एक साल पहले तक पदस्थ रहे सीएमएचओ द्वारा अपने अधीनस्थ महिला कर्मचारियों का दैहिक शोषण किया जाता था। यह सीएमएचओ महिला कर्मचारियों को प्रमोशन दिलाने, संविदा कर्मचारियों को नियमित करने और मनमाने स्थान पर स्थानांतरण करने के नाम पर दैहिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करता था। जो महिलाएं इसके झांसे में फंस जाती थी उन्हें मनमाने स्थान पर पदस्थापना मिलती रही है जो इसकी हवस की शिकार होने को तैयार नहीं हुइ्र वह उन्हें बेहद खतरनाक तरीके से मानसिक रूप से प्रताड़ित करता रहा है। इसकी मनमानी की शिकार हुई एक महिला के पति ने इसे बेनकाब करने का फैसला लिया है। इधर यह सीएमएचओ भर्तियों के नाम पर भी लाखों रुपए लेकर भाग गया है। इसके खिलाफ करीब चार माह पहले थाना सिविल लाइन और कोतवाली टीकमगढ़ में शिकायती आवेदन दिया गया था, लेकिन पुलिस ने इसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है।

क्या है मामला
जिले में अप्रैल 17 से जनवरी 18 तक सीएचमओ पद पद डॉ. अशोक कुमार तिवारी पदस्थ रहे हैं। महरौनी निवासी डॉ. तिवारी टीकमगढ़ से स्थानांतरित होकर छतरपुर आए थे। वे टीकमगढ़ में विवादित होने पर उसका स्थानांतरण शासन ने छतरपुर कर दिया था। छतरपुर में सात माह के कार्यकाल में डॉ. अशोक कुमार तिवारी बेहद विवादित रहे हैं। इस दौरान उनके द्वारा संविदा कर्मचारियों सहित स्थाई कर्मचारियों का मनमाने ढंग से स्थानांतरण किया गया। पूरे जिले में वे स्थानांतरण करने और उन्हें निरस्त करने के लिए चर्चाओं में रहे हैं। डॉ. तिवारी का पिछले दो दिन से सोशल मीडिया में अश्लील वीडियो और ऑडियो चल रहे हैं। वीडियो में वे महिला के साथ होटल के कमरे में अश्लील हरकतें कर रहे हैं। वहीं करीब आधा दर्जन से अधिक ऑडियो में वे महिला कर्मचारियों से अश्लील बातें करते हैं। जो वीडियो वायरल हुआ है इसमें एक अन्य पुरुष व एक अन्य महिला भी कमरे में दिख रहे हैं। चर्चा है कि यह ऑडियो किसी महिला कर्मचारी के पति द्वारा वायरल किए गए हैं।

लाखों रुपए के लेनदेन का मामला थाने में अटका
डॉ. अशोक कुमार तिवारी जो वर्तमान में सीधी में निश्चेतना विशेषज्ञ के रूप में पदस्थ हैं न केवल महिलाओं के साथ संबंध बनाने को लेकर विवादित हुए हैं बल्कि चार माह पहले छतरपुर के महावीर कॉलोनी निवासी मनोज कुमार द्विवेदी ने लखन फौजदार की शिकायत सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई थी। इसमें इन्होंने आरोप लगाया था कि लखन फौजदार ने डॉ. एके तिवारी के साथ मिलकर सरकारी नौकरियां लगवाने के नाम पर लाखों रुपए वसूल किए हैं। अब रुपए देने में आनाकानी करता है। यह मामला पुलिस में पहुंचे हुए चार माह हो गए लेकिन पुलिस ने इस मामले को ठंड बस्ते में डाल दिया है। इसी तरह की शिकायत डॉ. अशोक कुमार तिवारी के खिलाफ कोतवाली टीकमगढ़ में भी हुई थी लेकिन पुलिस ने इस मामले में आगे कार्रवाई नहीं की है। इस संबंध में डॉ. अशोक कुमार तिवारी से संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन उनके दोनों मोबाइल नंबर बंद बताते रहे।

 

Created On :   15 Dec 2018 2:27 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story