मध्य प्रदेश में ठंड बढ़ी

Cold increases in Madhya Pradesh
मध्य प्रदेश में ठंड बढ़ी
मध्य प्रदेश में ठंड बढ़ी

डिजिटल डेस्क,भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में ठंड बढ़ गई है और तापमान में गिरावट आई है।

राज्य के मौसम में बदलाव का दौर जारी है, और मंगलवार की सुबह लोगों ने पिछले दिनों के मुकाबले ठंड महसूस की। मौसम साफ होने से निकली धूप ने लोगों को सुकून दिया। राज्य में सबसे ठंडा बैतूल रहा, जहां तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत में हिमपात होने के बाद हवाओं का रुख उत्तरी होने से राज्य में ठंड बढ़ गई है।

राज्य के कई हिस्सों में तापमान में गिरावट आई है। भोपाल का मंगलवार को न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 11.8डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 15.4 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं सोमवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 28.9 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 28.4 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

 

Created On :   19 Nov 2019 6:00 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story