उत्तर भारत में ठंड का कहर, द्रास का तापमान -19.7 डिग्री, शिमला-कुफरी में बर्फबारी

Cold wave in north India, dras temperature dropped to -19.7, snowfall in Shimla and Kufri
उत्तर भारत में ठंड का कहर, द्रास का तापमान -19.7 डिग्री, शिमला-कुफरी में बर्फबारी
उत्तर भारत में ठंड का कहर, द्रास का तापमान -19.7 डिग्री, शिमला-कुफरी में बर्फबारी
हाईलाइट
  • जम्मू-कश्मीर
  • हिमाचल प्रदेश समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में पारा माइनस से भी नीचे चला गया है।
  • दिसंबर का महीना शुरू होते ही ठंड ने भी दस्तक दे दी है।
  • लेह में तापमान -13.9 डिग्री
  • वहीं श्रीनगर में पारा -4.2 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिसंबर का महीना शुरू होते ही ठंड ने भी दस्तक दे दी है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में पारा माइनस से भी नीचे चला गया है। मौसम विभाग के अनुसार पारा लगातार नीचे गिर रहा है। कारगिल के द्रास में शु्क्रवार की रात पारा -19.7 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे गिर गया। वहीं लेह और श्रीनगर में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। लेह में तापमान -13.9 डिग्री, वहीं श्रीनगर में पारा -4.2 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। 

जम्मू-कश्मीर के अलावा हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी बर्फबारी और ठंडी हवाओं से पूरा राज्य शीतलहर की चपेट में आ गया है। हिमाचल के मनाली में जहां तापमान -5.6 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं कुफरी (-1.0 डिग्री), केलांग (-12 डिग्री) और काल्पा (-3.0 डिग्री) में भी तापमान माइनस से नीचे जा चुका है। हिमाचल की राजधानी शिमला और मसूरी में बुधवार को सीजन की पहली बर्फबारी हुई। वहीं कुफरी और डलहौजी में भी करीब 3 सेंटीमीटर बर्फबारी दर्ज की गई है।

इस कड़ाके की ठंड से स्थानीय लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। जम्मू-कश्मीर के रामसू में जहां भूस्खलन की वजह से जाम लगा रहा, वहीं सर्दी बढ़ने से लोगों के रूटीन में भी खासा फर्क पड़ा है। इसके उलट बर्फबारी ने पर्यटन विभाग के चेहरे पर खुशी ला दी है। मौसम विभाग के अनुसार केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री समेत उत्तराखंड के कई पर्यटन स्थल पर एक फुट बर्फबारी हुई है। 

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड जैसे राज्यों में ठंड बढ़ने का असर उनके आसपास के राज्यों में भी दिखाई पड़ रहा है। पंजाब, यूपी, बिहार और दिल्ली समेत कई राज्यों में भी ठंड बढ़ने लगी है। खेतों में फसलों पर बर्फ की परत जमने लगी है, तो लोगों को सर्दी भगाने के लिए गर्म कपड़ों के अलावा धूप और अलाव का भी सहारा लेना पड़ रहा है। इतना ही नहीं रात को सडकें भी सूनी नजर आने लगी हैं। वहीं बढ़ी ठंड और कोहरे के चलते ट्रेन और फ्लाइट के लेट होने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और ज्यादा गिरावट दर्ज की जाएगी। 
 

Created On :   15 Dec 2018 1:34 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story