डेढ़ घंटे इंतजार के बाद भी भाजपा विधायक राजेश प्रजापति से नहीं मिले कलेक्टर - आरोप 

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
डेढ़ घंटे इंतजार के बाद भी भाजपा विधायक राजेश प्रजापति से नहीं मिले कलेक्टर - आरोप 

डिजिटल डेस्क छतरपुर । सपा विधायक के बाद अब भाजपा विधायक राजेश प्रजापति ने भी कलेक्टर मोहित बुंदस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। चंदला से भाजपा विधायक राजेश प्रजापति ने सोमवार को आरोप लगाया है कि कलेक्टर जनप्रतिनिधियों को मिलने का समय नहीं देते है। सोमवार को वे कलेक्टर से मिलने कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे, लेकिन डेढ़ घंटे इंतजार करने के बाद कलेक्टर ने उन्हें मिलने का समय नहीं दिया। विधायक प्रजापति का कहना है कि कलेक्टर जनप्रतिनिधियों के साथ ही गांवों से आने वाली जनता से भी नहीं मिलते हंै। वहीं कलेक्ट्रेट के सूत्रों का कहना है कि सोमवार को जिस समय भाजपा विधायक राजेश प्रजापति कलेक्टर से मिलने आए थे, उसी समय राजनगर विधायक विक्रम सिंह कलेक्टर के पास चैंबर में बैठे थे। बताया जा रहा है कि विधायक विक्रम सिंह राजनगर और लवकुशनगर में कन्या महाविद्यालय खोले जाने के संबध में कलेक्टर से चर्चा कर रहे थे। इसी कारण विधायक प्रजापति कलेक्टर से नहीं मिल सके। गौरतलब है कि बिजावर से सपा विधायक राजेश शुक्ला भी पूर्व में कलेक्टर पर जनता के काम नहीं करने के आरोप लगा चुके हैं।
 

Created On :   10 Sep 2019 7:57 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story