Intel ने पेश किया डुअल स्क्रीन लैपटॉप, ऊपर- नीचे है फुल टचस्क्रीन डिस्प्ले

Computex 2019: Intel introduced dual - screen laptop Concept
Intel ने पेश किया डुअल स्क्रीन लैपटॉप, ऊपर- नीचे है फुल टचस्क्रीन डिस्प्ले
Intel ने पेश किया डुअल स्क्रीन लैपटॉप, ऊपर- नीचे है फुल टचस्क्रीन डिस्प्ले

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बीते कुछ वर्षों में लैपटॉप का वास्तविक डिजाइन भले ही ना बदला हो, लेकिन नई टेक्नोलॉजी के उपयोग से यह पहले से अधिक पतला हुआ और आकार में भी छोटा हुआ है। इसका वजन घटा और अधिक पावरफुल भी बना। हालांकि डुअल स्क्रीन जैसे नए इनावेशन के साथ अब लैपटॉप में कुछ अधिक बदलाव का संकेत मिल रहा है। हाल ही में टेक्नोलॉजी दिग्गज Intel ने डुअल-स्क्रीन वाले लैपटॉप का कॉन्सेप्ट पेश किया है। 

इन कंपनियों ने भी किए प्रोडक्ट्स लॉन्च
इस लैपटॉप को Intel ने ताइवान की राजधानी ताइपे में चल रहे Computex 2019 इवेंट में पेश किया है। आपको बता दें कि इससे पहले Asus ने दुनिया का पहला दो स्क्रीन वाला लैपटॉप Asus ZenBook Pro Duo लॉन्च किया है। हालांकि डुअल स्क्रीन वाले इस लैपटॉप में कंपनी ने की बोर्ड के आधे स्थान पर स्क्रीन है। इस इवेंट में Asus, Dell और HP जैसे लैपटॉप निर्माताओं ने अपने प्रोडक्ट्स लॉन्च किए हैं। 

स्टाइल्स के साथ
बात करें Intel के डुअल-स्क्रीन वाले लैपटॉप का कॉन्सेप्ट की तो ये लैपटॉप एक स्टाइलस के साथ आता है। इसका उपयोग लिखने या पेंटिग करने में किया जा सकता है। इसके अलावा इसका उपयोग किसी बुक, मैग्जीन या कॉमिक्स जैसी चीजें पढ़ने में यूज कर सकते हैं। फिलहाल कंपनी ने इसके स्पेसिफिकेशन के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की है। 

दोनों ओर फुल डिस्प्ले
इस लैपटॉप में ऊपर और नीचे दोनों जगह पर 12.3-इंच की टचस्क्रीन डिस्प्ले दी गई है। इसमें दूसरी स्क्रीन कीबोर्ड वाले फुल हिस्से पर है। नीचे वाले डिस्प्ले में ऑन-स्क्रीन वर्चुअल कीबोर्ड दिया है। इसके साथ एक ब्लूटूथ कीबोर्ड भी आता है। इंटेल का मानना है कि दो साल के भीतर लैपटॉप में कई सारी चीजें बदल जाएंगी।  

Created On :   29 May 2019 9:58 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story