यूपी के पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति को किडनैपिंग-छेड़छाड़ के मामले में बड़ी राहत  

conditional bail to Gayatri Prajapati in the case of Kidnapping-molestation
यूपी के पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति को किडनैपिंग-छेड़छाड़ के मामले में बड़ी राहत  
यूपी के पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति को किडनैपिंग-छेड़छाड़ के मामले में बड़ी राहत  

 

डिजिटल डेस्क, लखनऊ ।  यूपी के पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति को अपहरण और छेड़छाड़ के मामले में सशर्त जमानत मिल गई है। प्रजापति के साथ उनके दो साथियों को भी अदालत ने राहत दी है। कोर्ट ने प्रजाति और उनके सहयोगियों को 50-50 हजार रुपए के मुचलके पर सशर्त जमानत दे दी है साथ ही इतनी राशि के बांड भी जमानत में भरने के आदेश दिए गए हैं। गायत्री प्रजापति पर नाबालिग से रेप का आरोप है और इसके चलते वो जेल में बंद हैं। 

 

क्या है मामला?

मामला 2016 का है जब चित्रकूट की रहने वाली एक महिला ने गायत्री प्रजापति पर गोमती नगर थाने में मामला दर्ज कराया था। गायत्री प्रजापति पर आरोप है कि उन्होंने साल 2014 में नौकरी और प्लॉट देने का झांसा देकर एक नाबालिग को अपने लखनऊ स्थित घर पर बुलाया था और चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर अपने दो साथियों के साथ मिलकर रेप किया था। पीड़िता के मुताबिक उसका अश्लील वीडियो और तस्वीरें भी ली गई थीं जिनके जरिए तीनों उसे 2016 तक ब्लैकमेल करते रहे और कई बार उसे और उसकी बेटी का रेप किया। 

 

संबंधित इमेज

 

पीड़िता ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया

 

लगातार हो रही ज्यादती से तंग आ चुकी पीड़िता ने 7 अक्टूबर 2016 को थाने में शिकायत की थी लेकिन जब पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो पीड़िता ने पुलिस के आला अधिकारियों से इंसाफ की गुहार लगाई पर यहां से भी पीड़िता को इंसाफ नहीं मिला। अफसरों की नजरअंदाजी के बाद पीड़िता ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था पर वहां भी उसकी याचिका खारिज कर दी गई थी। एक के बाद एक तीन जगहों से इंसाफ की गुहार ठुकराए जाने के बाद पीड़िता सर्वोच्च न्यायालय पहुंची थी जहां उसकी गुहार सुनी गई और कोर्ट ने गायत्री प्रजापति को जोरदार झटका देते हुए उनके खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश पुलिस को दिए थे। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद पुलिस हरकत में आई थी और गायत्री प्रजापति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। मामले में गायत्री प्रजापति शुरुआत से ही खुद को निर्दोष बता रहे थे। अब गायत्री जापति ने अदालत में अर्जी दाखिल कर कहा था कि वह निर्दोष हैं. उन्हें फंसाया गया है जिसके बाद उन्हें सशर्त जमानत मिल गई है।

Created On :   3 April 2018 6:32 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story