शीला दीक्षित बोली- दिल्ली में नहीं होगा आप-कांग्रेस का गठबंधन

शीला दीक्षित बोली- दिल्ली में नहीं होगा आप-कांग्रेस का गठबंधन

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में कांग्रेस बिना किसी गठबंधन के सभी 7 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। आज (मंगलवार) को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से बैठक के बाद दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित ने कहा है कि आम आदमी पार्टी से किसी भी तरह का गठबंधन नहीं किया जाएगा। दरअसल, आप से गठबंधन को लेकर कांग्रेस में दो राय थी। शीर्ष नेतृत्व आप से गठबंधन करने के पक्ष में था तो वहीं पार्टी का एक धड़ा गठबंधन के विरोध में था। 

 

 

आप आदमी पार्टी की ओर से ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि सत्ता परिवर्तन के लिए लोकसभा चुनाव 2019 में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस का गठबंधन हो सकता है। जानकारी के अनुसार आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच तीन-तीन सीटों पर चुनाव लड़ने को लेकर बात बनी थी। एक सीट अन्य के लिए छोड़ने का फैसला किया था। हांलाकि आज दोपहर में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गठबंधन को लेकर एक प्रेस कांफ्रेंस भी करने वाले हैं। बता दें कि दिल्ली में लोकसभा की सात सीटें हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव में सातों सीटों पर बीजेपी ने जीत हासिल की थी।

 

Created On :   5 March 2019 5:48 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story