लहार के बाद चुरहट में किसान महापंचायत करेंगे कांग्रेसी

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
लहार के बाद चुरहट में किसान महापंचायत करेंगे कांग्रेसी

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। लहार के बाद चुरहट में नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह के प्रयासों से मात्र दो दिन के अंतराल में प्रदेश कांग्रेस के राष्ट्रीय और प्रदेश के नेता किसान महापंचायत में शामिल होंगे। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि भाजपा शासन के किसान विरोधी और मुख्यमंत्री की कथनी-करनी में अंतर से पूरे प्रदेश में जनता, किसानों, व्यापारियों, कर्मचारियों और मजदूरों में व्यापक आक्रोश है। इसके खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने संघर्ष करने का निर्णय लिया है।

इसी कड़ी में लहार के बाद चुरहट में हो रही किसान महापंचायत में मप्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरुण यादव, ज्योतिरादित्य सिंधिया और मध्य प्रदेश के प्रभारी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव मोहन प्रकाश इसमें शामिल होंगे। किसान महापंचायत में पूरे विंध्य क्षेत्र के किसान, जनता और कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि लहार के बाद चुरहट में विंध्य की जमीं से भाजपा सरकार के खिलाफ शंखनाद होगा।

Created On :   11 July 2017 7:06 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story