कांग्रेस का दावा : महाराष्ट्र में आएंगे आश्चर्यजनक परिणाम 

Congress claims : surprising results will come in Maharashtra
 कांग्रेस का दावा : महाराष्ट्र में आएंगे आश्चर्यजनक परिणाम 
 कांग्रेस का दावा : महाराष्ट्र में आएंगे आश्चर्यजनक परिणाम 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। विधानसभा चुनाव में हम पिछली बार से ज्यादा सीटे जीतेंगे। ग्रामीण इलाकों में स्थिति तेजी से बदली है। हम लगातार अपने उम्मीदवारों की स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं। हमारे आंतरिक सर्वे के अनुसार कांग्रेस-राकांपा गठबंधन के पक्ष में चौकाने वाला परिणाम आएगा। यह कहना है कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व सांसद विधानसभा चुनाव को लेकर मुंबई में डेरा डाले पांडे ने बुधवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय तिलक भवन में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हमारे सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक चुनाव के शुरुआती दिनों में उत्साह की कमी थी लेकिन अब तेजी से परिस्थिति बदली है। उन्होंने दावा किया कि सहयोगी दलों के साथ मिलकर हम सरकार बनाने की स्थिति में रहेंगे। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कुछ जगहों पर उम्मीदवारों के चयन में कुछ गड़बड़ी हो सकती है लेकिन अब मंहगाई से परेशान जनता कांग्रेस-राकांपा उम्मीदवारों पर विश्वास जता रही है। 

मूल मुद्दों से ध्यान हटाने 370 का सहारा

उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय नेताओं से लेकर छोटे-बडे सभी नेता महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में अनुच्छेद 370 का रट लगाए हुए हैं। हमने कश्मीर से 370 हटाने का कभी विरोध नहीं किया। हम तो उसके अमल के तरीकों पर एतराज जता रहे थे। पर इस मसले का महाराष्ट्र से क्या संबंध है। यहां चुनावी मुद्दा पांच वर्षों में 16 हजार किसानों की आत्महत्या का है। मंहगाई, आर्थिक मंदी, बेरोजगारी जैसे मुद्दों को छोड़ कर भाजपा 370 का मुद्दा उठा कर इन मसलों से मुंह मोडना चाह रही। पूर्व सांसद ने कहा कि पीएमसी बैंक के 32 लाख ग्राहक परेशान हैं। कई लोगों की मौत हो चुकी है। इस बैंक के खाताधारक खुदकुशी कर रहे हैं लेकिन सरकार कुछ नहीं कर पा रही। श्री पांडे ने कहा कि भारत का हर नागरिक राष्ट्रवादी है। भाजपा को राष्ट्रवाद सिखाने की जरूरत नहीं। दरअसल भाजपा अपनी असफलता छुपाने के लिए चुनाव प्रचार को दुसरी दिशा में मोड़ रही है। 

भाजपा का दुष्प्रचार रोकने 350 लोगों की फौज

सोशल मीडिया पर भाजपा के दुष्प्रचार को रोकने के लिए प्रदेश कांग्रेस ने 350 लोगों की टीम तैनात की है। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में बनाए गए वॉर रुम में तैनात आईटी क्षेत्र के 350 युवक सोशल मीडिया पर पार्टी के खिलाफ होने वाले दुष्प्रचार पर नजर रखते हुए उसका जवाब देते हैं। पांडे ने बताया कि इस टीम में रिसर्च, लीगल व सोशल मीडिया विभाग बनाया गया है। उन्होंने कहा कि दरअसल सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर भाजपा कांग्रेस की छवि खराब करने में जुटी रहती है। इसके लिए उन्होंने हजारों लोगों को तैनात किया है। 


 

Created On :   16 Oct 2019 12:04 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story