ईवीएम की सुरक्षा को लेकर आशंकित कांग्रेस : देवडा बोले- स्ट्रांग रुम के आसपास घूम रहे संदिग्ध वाहन 

Congress Confused on security of EVM, Deora Wrote letter to EC
ईवीएम की सुरक्षा को लेकर आशंकित कांग्रेस : देवडा बोले- स्ट्रांग रुम के आसपास घूम रहे संदिग्ध वाहन 
ईवीएम की सुरक्षा को लेकर आशंकित कांग्रेस : देवडा बोले- स्ट्रांग रुम के आसपास घूम रहे संदिग्ध वाहन 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। लोकसभा चुनाव के एग्जिट पोल के बाद अब विपक्ष की तरफ से इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई जा रही है। मतगणना से दो दिन पहले मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष मिलिंद देवड़ा ने मंगलवार को राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) को पत्र लिखकर शहर के विभिन्न केंद्रों में रखी ‘ईवीएम के साथ छेड़छाड़’ का अंदेशा जताते हुए ईवीएम की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। देवडा ने ईवीएम की सुरक्षा को लेकर मुंबई पुलिस कमिश्नर को भी पत्र लिखा है। 

स्ट्रांग रुम के आसपास घूम रहे संदिग्ध वाहन 

मुंबई दक्षिण सीट से कांग्रेस प्रत्याशी देवड़ा ने आशंका जताते हुए कहा है कि मुझे ‘काफी चौंकाने’ वाली जानकारियां मिली हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इन स्ट्रांग रुम के आसपास संदिग्ध तरीके से कुछ लोगों और गाड़ियों को घूमते हुए देखा गया है। देवड़ा ने कहा कि ऐसी चीज़ें ईवीएम की सुरक्षा को लेकर गंभीर शक और डर पैदा करती हैं। उन्होंने मुख्य निर्वाचन अधिकारी से ईवीएम के साथ किसी भी तरह की छेड़छाड़ को रोकने के लिए मतगणना केंद्रों की निगरानी और सुरक्षा बढ़ाने का अनुरोध किया।  देवड़ा ने यह भी मांग की कि इन केंद्रों पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों के पासवर्ड कांग्रेस पार्टी को दिये जाएं ताकि वह इन केंद्रों में गतिविधियों पर नजर रख सकें। मुंबई की सभी छह लोकसभा सीटों पर 29 अप्रैल को मतदान हुआ था।

लाठी-डंडे से करें ईवीएम की सुरक्षाः महाजन 

ईवीएम के साथ छेड़छाड की आशंका को लेकर सत्ताधारी दल ने विपक्ष पर कटाक्ष किया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और राज्य के जल संसाधन मंत्री गिरीष महाजन ने कहा कि मैंने तो पहले ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चव्हाण को सलाह दी थी कि वे ईवीएम की सुरक्षा के लिए स्ट्रांग रुम के बाहर अपने कार्यकर्ताओं को लाईसेंसी हथियार सहित लाठी-डंडे लेकर बैठा दें। उन्होंने कहा कि ईवीएम की सुरक्षा के लिए विपक्ष से जो बन सके वह करे। 

Created On :   21 May 2019 2:12 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story