मध्य प्रदेश : स्थानीय चुनाव में कांग्रेस की जबरदस्त जीत, भाजपा की हार

Congress defeats BJP with huge difference in local elections
मध्य प्रदेश : स्थानीय चुनाव में कांग्रेस की जबरदस्त जीत, भाजपा की हार
मध्य प्रदेश : स्थानीय चुनाव में कांग्रेस की जबरदस्त जीत, भाजपा की हार

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के लिए दोनों बड़ी पार्टियां जोरों शोरों से तैयारियों में जुटी हुई हैं। एक ओर भाजपा प्रदेश में अपनी सत्ता बरकरार रखने की कोशिश में है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस 15 साल बाद फिर गद्दी पाने की जुगत में लगी हुई है। ऐसे में हाल ही में संपन्न हुए नगरपालिका और नगर पंचायत उपचुनाव के नतीजों ने भाजपा को गहरी चिंता में डाल दिया है। 11 जिलों के नगरपालिका के 12 वार्डों में हुए उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी ने जबरदस्त जीत हासिल की है। जारी परिणामों के अनुसार भाजपा को स्थानीय चुनाव में मुंह की खानी पड़ी। 12 में से 9 कांग्रेस प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है।

यह भी पढ़ें : पचमढ़ी परिषद चुनाव : कांग्रेस की एकतरफा जीत, भाजपा को मिली केवल एक सीट

कांग्रेस पार्टी की स्थानीय चुनाव में इतनी बड़ी जीत ने बीजेपी को चिंता में डाल दिया है। इससे पहले भी जुलाई माह में हुए पचमढ़ी के परिषद चुनाव में भी कांग्रेस ने एकतरफा जीत हासिल की थी। पचमढ़ी में 23 साल से काबिज भाजपा को कांग्रेस ने कुल 7 सीटों में से केवल 1 सीट पर समेत दिया था और 6 सीट अपने नाम की थीं।

Created On :   7 Aug 2018 7:13 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story