कांग्रेस ने साउथ दिल्ली से दिया बॉक्सर विजेंदर सिंह को टिकट

कांग्रेस ने साउथ दिल्ली से दिया बॉक्सर विजेंदर सिंह को टिकट
हाईलाइट
  • उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद विजेंदर ने ट्विटर पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के प्रति आभार व्यक्त किया।
  • कांग्रेस पार्टी ने सोमवार को दक्षिण दिल्ली लोकसभा सीट से बॉक्सर विजेंदर सिंह को अपना उम्मीदवार घोषित किया।
  • सिंह को भाजपा के मौजूदा सांसद रमेश बिधूड़ी और आम आदमी पार्टी (आप) के राघव चड्ढा के खिलाफ खड़ा किया गया है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी ने सोमवार को दक्षिण दिल्ली लोकसभा सीट से बॉक्सर विजेंदर सिंह को अपना उम्मीदवार घोषित किया। सिंह को भाजपा के मौजूदा सांसद रमेश बिधूड़ी और आम आदमी पार्टी (आप) के राघव चड्ढा के खिलाफ खड़ा किया गया है।

उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद विजेंदर ने ट्विटर पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के प्रति आभार व्यक्त किया। विजेंदर ने लिखा, मुक्केबाजी में अपने करियर के 20 से अधिक वर्षों में मैंने हमेशा अपने देश को रिंग में गौरवान्वित किया है। अब समय मेरे देशवासियों के लिए कुछ करने और उनकी सेवा करने का है। मैं इस अवसर को स्वीकार करना चाहूंगा और इस जिम्मेदारी के लिए कांग्रेस पार्टी, राहुल गांधी जी और प्रियंका गांधी जी को धन्यवाद देता हूं।

2014 के लोकसभा चुनाव में, बीजेपी के सांसद बिधुरी ने एक लाख से अधिक मतों के अंतर से जीत दर्ज की थी। उन्होंने कर्नल दविंदर सेहरावत को हराया था। इससे पहले दिन में सिंह ने हरियाणा पुलिस से इस्तीफा दे दिया था। दिल्ली जहां 7 संसदीय सीटें दांव पर हैं, 12 मई को मतदान होगा। परिणाम 23 मई को घोषित किए जाएंगे।

 

 

Created On :   22 April 2019 7:06 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story