पीएम पर दिग्विजय का आपत्तिजनक पोस्ट, विवाद बढ़ने पर किया डिलीट

Congress leader Digvijaya Singh post abusive meme against PM Modi
पीएम पर दिग्विजय का आपत्तिजनक पोस्ट, विवाद बढ़ने पर किया डिलीट
पीएम पर दिग्विजय का आपत्तिजनक पोस्ट, विवाद बढ़ने पर किया डिलीट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह हमेशा अपनी बेबाकी और बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। दिग्विजय अपने ट्विटर हैंडल पर लोगों के भेजे मैसेज और पोस्ट भी शेयर करते हैं। लेकिन इस बार उन्होंने कुछ ऐसा पोस्ट कर दिया, जिसने विवाद खड़ा कर दिया। पीएम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर लगा हुआ एक आपत्तिजनक पोस्ट किया है। दिग्विजय ने जिस भाषा का सहारा लिया, उसे लेकर उन्हें सोशल मीडिया पर आलोचना का शिकार भी होना पड़ रहा है।

पोस्ट पर घिरे दिग्विजय

दिग्विजय सिंह ने शुक्रवार को अपने ट्विटर अकाउंट पर एक फोटो शेयर की, जिसमें पीएम मोदी को लेकर आपत्तिजनक बातें लिखी गई थी। इस फोटो में पीएम मोदी के सपोटर्स, जिन्हें आमतौर पर कांग्रेस "भक्त" कहकर बुलाती हैं, उनको लेकर भी आपत्तिजनक बात लिखी हुई है। दिग्विजय की इस फोटो पर कई यूजर्स ने फिर उन्हें घेरना शुरु कर दिया। 

दिग्विजय सिंह ने जो फोटो शेयर की है, उसमें पीएम मोदी के 2 अचीवमेंट्स बताए गए हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए ये भी पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए लिखा कि, "ये बेवकूफ बनाने की कला में माहिर है।" दिग्विजय के इस ट्विट पर लोगों ने उनकी आलोचना करनी शुरु कर दी। एक यूजर ने लिखा कि आपको इस तरह के आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इस तरह के शब्द आपके कैरेक्टर, लीडरशिप और विजन के बारे में बताते हैं। वहीं एक और यूजर ने लिखा कि, "एक नेशनल पार्टी के महासचिव का लेवल ये है..जो पहले एक स्टेट के सीएम भी रह चुके हैं।"

इसके अलावा कई लोगों ने इस तरह की आपत्तिजनक भाषा का यूज करने पर ये भी कहा कि इससे साफ है कि अब कांग्रेस पार्टी देश में खत्म होती जा रही है। लोगों ने दिग्विजय के इस ट्वीट को लेकर कहा कि आपको इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करने से पहले शर्म आनी चाहिए। इस ट्वीट के बाद यूजर ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को भी आड़े हाथों लिया। हालांकि विवाद बढ़ता देख दिग्विजय सिंह ने इस ट्वीट को बाद में डिलीट भी कर दिया। 

Created On :   8 Sep 2017 6:32 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story