कर्नाटक के कांग्रेस नेता, पूर्व राज्यसभा सदस्य के.सी. मूर्ति भाजपा में शामिल

Congress leader from Karnataka, former Rajya Sabha member K.C. Murthy joins BJP
कर्नाटक के कांग्रेस नेता, पूर्व राज्यसभा सदस्य के.सी. मूर्ति भाजपा में शामिल
कर्नाटक के कांग्रेस नेता, पूर्व राज्यसभा सदस्य के.सी. मूर्ति भाजपा में शामिल

नई दिल्ली, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। कर्नाटक के कांग्रेस नेता और पूर्व राज्यसभा सदस्य के.सी. मूर्ति मंगलवार को भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने भाजपा मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की और उसके बाद कहा कि कांग्रेस में अंतरात्मा को मारकर काम करना पड़ता है।

के.सी. मूर्ति ने छह दिन पूर्व ही कांग्रेस के राज्यसभा पद से इस्तीफा दे दिया था। भाजपा मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि कांग्रेस उनकी योग्यता का इस्तेमाल नहीं कर रही थी, और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रभावित होकर वह भाजपा में शामिल हुए हैं। इस मौके पर राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह और भूपेन्द्र यादव आदि मौजूद रहे।

-- आईएएनएस

Created On :   22 Oct 2019 10:00 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story