औरंगाबाद-गंगापुर रोड पर भीषण दुर्घटना में कांग्रेस नेता संजय चौपाने की मौत, दो गंभीर

Congress leader Sanjay Chopanes death, two serious in Aurangabad-Gangapur road crash
औरंगाबाद-गंगापुर रोड पर भीषण दुर्घटना में कांग्रेस नेता संजय चौपाने की मौत, दो गंभीर
औरंगाबाद-गंगापुर रोड पर भीषण दुर्घटना में कांग्रेस नेता संजय चौपाने की मौत, दो गंभीर

डिजिटल डेस्क, औरंगाबाद। औरंगाबाद-गंगापुर रोड पर भेंडाला मोड़ पर बस और स्कॉर्पिओ के बीच हुई भीषण टक्कर में कांग्रेस के महाराष्ट्र सचिव संजय चौपाने की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। रविवार रात औरंगाबाद से पुणे लौटते समय हुई दुर्घटना में ठाणे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष बालकृष्ण पुर्णेकर, रमाकांत म्हात्रे गंभीर रूप से घायल हो गए।

चौपाने इंदिरा गांधी जन्मशताब्दी वर्ष समारोह से लौट रहे थे। औरंगाबाद में शुरू हुए इस समारोह में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाब नबी आजाद, पूर्व सीएम अशोक चव्हाण, मोहन प्रकाश सहित अनेक बड़े नेताओं की उपस्थिती रही। कार्यक्रम में भाग लेने के बाद चौपाने, म्हात्रे, पुर्णेकर पुणे की ओर रात में लौट रहे थे। उसी समय अचानक उनकी गाड़ी की बस से भिड़ंत हो गई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि चौपाने ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। जानकारी मिलते ही आसपास एकत्र हुए लोगों ने घायलों को औरंगाबाद में निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार जारी है। घायलों में बालकृष्ण पुर्णेकर की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। उक्त दुर्घटना से कांग्रेस में शोक का वातावरण है।

 

Created On :   13 Aug 2017 6:17 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story