गांधी के भारत की अवधारणा पर हो रहा अतिक्रमण और आक्रमण, नए संकल्प की आवश्यकता है : सुरजेवाला

congress leader surjewala say Encroachment and attack on the concept of Gandhis India
 गांधी के भारत की अवधारणा पर हो रहा अतिक्रमण और आक्रमण, नए संकल्प की आवश्यकता है : सुरजेवाला
 गांधी के भारत की अवधारणा पर हो रहा अतिक्रमण और आक्रमण, नए संकल्प की आवश्यकता है : सुरजेवाला

डिजिटल डेस्क, नागपुर। कांग्रेस ने केंद्र सरकार की तुलना अंग्रेज सरकार से की है। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीपसिंह सुरजेवाला ने कहा है कि देश के हालात 71 साल पहले जैसे हो गए हैं। महात्मा गांधी ने सेवाग्राम से अंग्रेजों के विरोध में भारत छोड़ो आंदोलन का आगाज किया था। आज गांधी के भारत की अवधारणा पर अतिक्रमण व आक्रमण हो रहा है। लूट,झूठ,भय व बंटवारे से मुक्ति के लिए आंदोलन छेड़ने की आश्यकता है। इसलिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सेवाग्राम को चुना है। 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती  के मौके पर सेवाग्राम से आंदोलन की शुरुआत करेगी। आर्थिक,सामाजिक संक्रमण के दौर से निजात पाने का आव्हान जनता से किया जाएगा।

सोमवार को पत्रकार क्लब में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस सुरजेवाला बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि सेवाग्राम में कांग्रेस की बैठक व सभा कांग्रेस के भविष्य की दिशा भी तय करेगी। नये संकल्प के साथ नया संग्राम शुुरु होगा। महात्मा गांधी का संघर्ष समानता व सामाजिक न्याय के लिए भी था। केवल फोटो लगा लेने को गांधी के मार्ग पर चलना नहीं कह सकते है। अब तो गांधी व गोडसे के विचारों के बीच संघर्ष चल रहा है। कांग्रेस गांधी के संघर्ष को आगे बढ़ायेगी। गांधी विचारधार का संरक्षण करना 132 करोड लोगों का मौलिक अधिकार है। पत्रकार वार्ता के कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक चव्हाण, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष राधाकृष्ण विखे पाटील, कांग्रेस सचिव यशोमति ठाकुर, कांग्रेस  नेता विजय वडेट्‌टीवार, प्रदेश प्रवक्ता अतुल लोंढे, सचिन सावंत उपस्थित थे। 

यह भी कहा

आरएसएस ऐसी संस्था है जो अंग्रेजों की गुलाम थी। स्वतंत्रता की लड़ाई से डर रहे थे। इस संस्था का आधार हिंसा है। बुनियाद बंटवारा  व नफरत खड़ी करना है। आरएसएस भारत जैसे छोटे भूभाग का भी नेतृत्व नहीं कर सकता है। पाकिस्तान भी हिंसा का पक्षधर है। उसकी बुनियाद में बंटवारा है। 

आरएसएस के सरसंघचालक डॉ.मोहन भागवत बुजुर्ग है। सबके लिए सम्माननीय हैं। उन्हें लगता है कि कांग्रेस ने देश के लिए खून व बलिदान दिया है तो यह अच्छी बात है। 

चौकीदार चोर है कहने में क्या गलत है। भाजपा तो सबूत के बिना बदनाम करने का धंधा करते आयी है। बोफोर्स के बहाने भाजपा ने राजीव गांधी के बारे में क्या क्या नहीं कहा। मनमोहनसिंह को अरुण जेटली चोर प्रधानमंत्री कहते थे। नरेंद्र मोदी व सुषमा स्वराज ने भी मनमोहनसिंह को चोर कहा था। अब तो चौकादारी चोरी करते पकड़ा गया है। फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति ने राफेल डील मामले में कहा है कि मोदी ने ही निजी कंपनी के लिए राफेल डील करायी थी। चौकीदार चोरी नहीं कर रहे हैं तो उन्होंने सामने आकर अपना पक्ष रखना चाहिए। मौन मोदी को बोलता मोदी बनाने में देश की जनता सक्षम है।

मोदी के बारे में राकांपा अध्यक्ष शरद पवार कांग्रेस से अलग मत नहीं रखते हैं। राकांपा व राकांपा के नेताओं ने लिखित व समाचारों में बयान देकर कहा है कि पवार की बात को तोड़ मरोड़कर पेश की गई।असल में पवार तो वही बात कर रहे हैं जो राहुल गांधी, अशोक चव्हाण या अन्य नेता कह रहे हैं।  

Created On :   1 Oct 2018 10:54 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story