सोशल मीडिया पर एक दूसरे से भिड़े कांग्रेस नेता, अब विधायक भाई जगताप का निरुपम पर तंज

Congress leaders attacked on each other in social media
सोशल मीडिया पर एक दूसरे से भिड़े कांग्रेस नेता, अब विधायक भाई जगताप का निरुपम पर तंज
सोशल मीडिया पर एक दूसरे से भिड़े कांग्रेस नेता, अब विधायक भाई जगताप का निरुपम पर तंज

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कांग्रेस में इस्तीफों के दौर के साथ पार्टी नेताओं के बीच सोशल मीडिया पर संग्राम छिड़ गया। मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष पद से मिलिंद देवडा के इस्तीफे के बाद मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटाए गए संजय निरुपम ने ट्विट कर उन पर तंज कसा था। अब देवडा समर्थक कांग्रेस के विधान परिषद सदस्य भाई जगताप ने ट्विट कर निरुपम को जवाब दिया है। 

देश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चव्हाण के बाद अब मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष मिलिंद देवडा ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। लोकसभा चुनाव के दौरान संजय निरुपम को मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटा कर पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री देवडा को अध्यक्ष की बागडोर सौपी गई थी। लेकिन इस दौरान वे पूरी तरह से निष्क्रिय रहे। आखिरकार राहुल गांधी के अध्यक्ष पद से इस्तीफे के समर्थन में उन्होंने भी इस्तीफा दे दिया साथ ही राष्ट्रीय राजनीति में जाने की इच्छा भी जता दी है। इससे समझा जा रहा है कि मिलिंद अब मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष बनें नहीं रहना चाहते। तीन महिने बाद राज्य में विधानसभा चुनाव हैं, ऐसे में प्रदेश कांग्रेस और मुंबई कांग्रेस में कोई अध्यक्ष न रहने से कार्यकर्ता हतोत्साहित हो रहे हैं। 

इस बीच कांग्रेस के विधान परिषद सदस्य भाई जगताप ने निरुपम के ट्विट के स्क्रिनशॉट को ट्विट करते हुए लिखा है कि ‘कुछ नेता कांग्रेसी होने का दावा करते हैं, लेकिन वे जातिवादी-भाषावाद की राजनीति करते हैं। वे अन्य नेताओं का अपमान करते हैं और फिर उनके क्षेत्र से चुनाव भी लड़ते हैं। लेकिन इस सब के बावजूद लह 2.7 लाख वोटों से चुनाव हार जाते हैं।’ निरुपम ने इस बार अपनी सीट उत्तर मुंबई छोड़ कर उत्तर पश्चिम सीट से चुनाव लड़े थे और 2 लाख 60 हजार 328 वोट से चुनाव हार गए थे।

पूर्व सांसद संजय निरुपम के मुताबिक इस्तीफा में त्याग की भावना अंतर्नितिहत होती है। यहां तो दूसरे क्षण नेशनल लेवल का पद मांगा जा रहा है। यह इस्तीफा है या ऊपर चढ़ने की सीढ़ी? पार्टी को ऐसे कर्मठ लोगों से सावधान रहना चाहिए।

                                    
कांग्रेस विधायक भाई जगताप ने कहा कुछ नेता कांग्रेसी होने का दावा करते हैं, लेकिन वे जातिवादी-भाषावाद की राजनीति करते हैं। वे अन्य नेताओं का अपमान करते हैं और फिर उनके क्षेत्र से चुनाव भी लड़ते हैं। लेकिन इस सब के बावजूद वह 2.7 लाख वोटों से चुनाव हार जाते हैं। ऐसे कर्मठ नेताओं से सावधान रहने की जरुरत है 
                                 

Created On :   8 July 2019 2:33 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story