हिमाचल चुनाव : कांग्रेस ने घोषित किए 59 उम्मीदवार, अर्की से मैदान में वीरभद्र

Congress party announced 59 candidate for himachal election 2017
हिमाचल चुनाव : कांग्रेस ने घोषित किए 59 उम्मीदवार, अर्की से मैदान में वीरभद्र
हिमाचल चुनाव : कांग्रेस ने घोषित किए 59 उम्मीदवार, अर्की से मैदान में वीरभद्र

डिजिटल डेस्क, शिमला। हिमाचल प्रदेश असेंबली चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने भी अपने 59 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। राज्य के सीएम वीरभद्र सिंह सोनल जिले की अर्की सीट से चुनाव मैदान में उतर रहे हैं। वहीं राजेंद्र राणा सुजानपुर से चुनावी मैदान में खड़े होंगे। इससे पहले बुधवार को भारतीय जनता पार्टी ने भी अपने सभी 68 उम्मीदवारों की लिस्ट भी जारी कर दी है। भाजपा ने अर्की से रतन सिंह पाल और सुजानपुर से प्रेम कुमार धुमल को उतारा है। जबकि प्रदेश कांग्रेस प्रमुख सुकविंदर सिंह सुखू नादौन सीट से चुनाव लड़ेंगे।

 

जानकारी के अनुसार बीते दिनों वीरभद्र सिंह और प्रदेश कांग्रेस प्रमुख सुखविंदर सिंह सुक्खू के बीच खींचतान की खबरें आ रही थी. हालांकि इसमें कांग्रेस आलाकमान साफ तौर से वीरभद्र के साथ खड़ा दिखाई दिया. पार्टी आलाकमान ने वीरभद्र को सीएम कैंडिडेट घोषित करने के साथ ही सुक्खू से चुनाव प्रचार की कमान छीनकर वीरभद्र को राज्य प्रचार समिति का प्रमुख बना दिया था।

 

बता दें, हिमाचल प्रदेश में 9 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव के लिए नामांकन भरने की तारीख 16 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक है और नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 26 अक्टूबर है। वोटों की गिनती 18 दिसंबर को होगी। हिमाचल प्रदेश विधानसभा का कार्यकाल सात जनवरी 2018 को समाप्त हो रहा है।

 

इससे पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने सभी 68 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी। हिमाचल के लिए BJP का सीएम कैंडिडेट कौन होगा, इस पर अभी तक सस्पेंस बना हुआ है। फिर भी बात की जाए पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल की तो वे सुजानपुर से मैदान में उतरे हैं। दो बार मुख्यमंत्री रहे धूमल इससे पहले अपने गृह क्षेत्र बमसन से तीन विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं।

Created On :   18 Oct 2017 5:00 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story