पचमढ़ी परिषद चुनाव : कांग्रेस की एकतरफा जीत, भाजपा को मिली केवल एक सीट

Congress party won the Pachmarhi council election after 23 years
पचमढ़ी परिषद चुनाव : कांग्रेस की एकतरफा जीत, भाजपा को मिली केवल एक सीट
पचमढ़ी परिषद चुनाव : कांग्रेस की एकतरफा जीत, भाजपा को मिली केवल एक सीट

डिजिटल डेस्क, भोपाल। पचमढ़ी में सेना समिति द्वारा संचालित परिषद चुनाव के नतीजे जारी हो चुके हैं। रविवार रात घोषित हुए परिणामों ने एक ओर भाजपा को चिंता में डाल दिया है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस का मनोबल मजबूत कर दिया है। भाजपा को करारी शिकस्त देते हुए कांग्रेस ने 7 वार्डों पर हुए चुनाव में 6 सीटों पर कब्ज़ा किया है। भारतीय जनता पार्टी केवल एक सीट पर सिमटकर रह गई। इस एकतरफा जीत के साथ कांग्रेस ने इलाके में अपना 23 साल का सूखा खत्म किया।

अतिक्रमण बना मुद्दा
पिछले 15 साल से भाजपा के कब्जे वाले इलाके में कांग्रेस की इस एकतरफा जीत का एक कारण अतिक्रमण रहा। प्रशासन द्वारा चलाई गयी अतिक्रमण मुहीम ने कई परिवारों को रास्ते पर ला दिया था। लोगों ने इस चुनाव में जमकर अपनी नाराजगी जाहिर की। लगभग 4495 मतदाताओं वाले इस परिषद चुनाव में कुल 79.27 फीसदी मतदान हुआ। 

 



सीटों का गणित
दो साल बाद हुए चुनाव में कांग्रेस को बड़ी जीत मिली है। इसे पूर्व हुए चुनाव में भाजपा के पास 5 सीटें थी।

वार्ड

भाजपा

कांग्रेस

विजेता

1

मनोज श्रीवास (135)

गोपाल काबरा(313)

कांग्रेस

2

पवन जयसवाल (116)

पंकज जयसवाल (324)

कांग्रेस

3

अजय चौधरी (236)

हुजैफा हकीमुद्दीन बोहरा (483)

कांग्रेस

4

ऊषा जयसवाल (267)

लक्ष्मी राय (320)

कांग्रेस

5

सुनील कोरी (243)

प्रशांत सिहोते मोंटी (248)

कांग्रेस

6

रितु परते (225)

सरिता सल्लाम (226)

कांग्रेस

7

संजय लिड्वानी (76)

दुर्गेश तिवारी (12)

भाजपा

 

Created On :   23 July 2018 7:37 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story