माल्या विवाद पर राहुल की प्रेस कॉन्फ्रेंस, आरोपों के साथ मांगा जेटली का इस्तीफा

Congress president Rahul Gandhi attacked BJP in the press conference
माल्या विवाद पर राहुल की प्रेस कॉन्फ्रेंस, आरोपों के साथ मांगा जेटली का इस्तीफा
माल्या विवाद पर राहुल की प्रेस कॉन्फ्रेंस, आरोपों के साथ मांगा जेटली का इस्तीफा
हाईलाइट
  • कांग्रेस ने सादा जेटली और मोदी सरकार पर निशाना
  • माल्या ने लंदन जाने की जानकारी अरुण जेटली को दी थी
  • राहुल ने कहा सरकार ने माल्या को भागने में मदद की

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लंदन भागने से पहले अरुण जेटली के साथ मुलाकात के विजय माल्या के दावे के बाद कांग्रेस सरकार पर हमलावर हो गई है। राहुल गांधी ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मोदी सरकार और अरुण जेटली पर तीखा हमला बोला। राहुल गांधी ने कहा कि जेटली और माल्या के बीच डील हुई है, माल्या ने भागने के पहले वित्त मंत्री से 15 से 20 मिनट तक मुलाकात की। राहुल ने आरोप लगाया कि जेटली की मदद से ही विजय माल्या भागने में कामयाब हुआ। राहुल ने अरुण जेटली का इस्तीफा भी मांगा।

 

 

जेटली को फरार माल्या के लंदन जाने की खबर थी

राहुल ने कहा कि वित्त मंत्री एक फरार से बात करते हैं, फरार उसे बताता है कि वह लंदन जा रहा है। वित्त मंत्री सीबीआई, ईडी या पुलिस को नहीं बताते। आखिर क्यों ? गिरफ्तारी नोटिस सूचना में बदल दिया गया। यह केवल सीबीआई को नियंत्रित करने वाले व्यक्ति द्वारा किया जा सकता है। विजय माल्या ने बताया कि वह जाने से पहले संसद में अरुण जेटली से मिला था। अरुण जेटली सभी बैठकों पर ब्लॉग लिखते हैं लेकिन मुझे नहीं पता कि इस बैठक में उनके द्वारा कोई ब्लॉग क्यों नहीं लिखा गया। जेटली ने कहा कि उन्होंने कुछ ही शब्द विजय माल्या से बात की, जो एक झूठ है।

पीएल पुनिया ने जेटली और माल्या को बातचीत करते देखा

प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी ने कांग्रेस नेता पीएल पुनिया को पेश किया। पुनिया ने कहा कि 1 मार्च को उन्होंने संसद के सेंट्रल हॉल में जेटली और माल्या को काफी देर तक बात करते देखा। राहुल ने ये भी आरोप लगाए कि सरकार ने लुकआउट नोटिस को कमजोर किया और माल्या को भागने में मदद की है। भगोड़े करोबारी विजय माल्या ने बुधवार को लंदन में मीडिया को दिए एक बयान में लंदन आने के पहले वित्त मंत्री अरुण जेटली से मुलाकात का जिक्र किया था। राहुल इतने पर ही नहीं रुके। उन्होंने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार राफेल पर झूठ बोल रही है। सरकार विजय माल्या पर झूठ बोल रही है। विजय माल्या को वित्त मंत्री की तरफ से देश से बाहर निकलने का रास्ता दिया गया।

Created On :   13 Sep 2018 8:00 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story