AICC में बदलाव, अहमद पटेल बने कोषाध्यक्ष, आनंद शर्मा को फॉरेन अफेयर्स डिपार्टमेंट का जिम्मा

Congress President Rahul Gandhi has appointed  Ahmed Patel as Treasurer of AICC
AICC में बदलाव, अहमद पटेल बने कोषाध्यक्ष, आनंद शर्मा को फॉरेन अफेयर्स डिपार्टमेंट का जिम्मा
AICC में बदलाव, अहमद पटेल बने कोषाध्यक्ष, आनंद शर्मा को फॉरेन अफेयर्स डिपार्टमेंट का जिम्मा
हाईलाइट
  • अहमद पटेल को AICC के कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी।
  • कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने AICC में किया फेरबदल।
  • लंबे समय से मोतीलाल वोरा कोषाध्यक्ष पद संभाल रहे थे।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने AICC में बड़ा फेरबदल करते हुए अहमद पटेल को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। लंबे समय से मोतीलाल वोरा कोषाध्यक्ष पद संभाल रहे थे। वोरा को महासचिव के साथ इंचार्ज एडमिनिस्ट्रेशन का दायित्व सौंपा गया है। इसके अलावा आनंद शर्मा को पार्टी के फॉरेन अफेयर्स डिपार्टमेंट का चेयरमैन बनाया गया है। पूर्व स्पीकर मीरा कुमार को कांग्रेस वर्किंग कमेटी का स्थाई आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। नई टीम में लुजिन्हो फलेरियो को नॉर्थ ईस्ट स्टेट्स का प्रभारी महासचिव बनाया गया है। 

 

 

 

अहमद पटेल को जन्मदिन पर तोहफा 

राहुल गांधी ने अहमद पटेल को उनके जन्मदिन पर ये जिम्मेदारी सौंपी है। पटेल गांधी परिवार के बेहद करीबी माने जाते हैं। सोनिया गांधी के राजनीतिक सचिव के तौर पर उन्होंने सभी को अपनी काबिलियत का लोहा मनवाया। 2017 में गुजरात राज्यसभा चुनाव के बेहद प्रतिष्ठापूर्ण मुकाबले में जीतकर उन्होंने अमित शाह को पटखनी दी थी। 

Created On :   21 Aug 2018 8:02 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story