केरल: बाढ़ पीड़ितों के बीच राहुल, एयर एंबुलेंस के लिए रुके, खुद देर से भरी उड़ान

केरल: बाढ़ पीड़ितों के बीच राहुल, एयर एंबुलेंस के लिए रुके, खुद देर से भरी उड़ान
हाईलाइट
  • मंगलवार सुबह करीब 10.30 बजे राहुल गांधी तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पहुंचे।
  • कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी केरल बाढ़ पीड़ितों का हाल जानने पहुंचे हैं।
  • राहुल दो दिनों तक केरल में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे।

डिजिटल डेस्क, तिरुवनंतपुरम। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी केरल बाढ़ पीड़ितों का हाल जानने पहुंचे हैं। राहुल दो दिनों तक केरल में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे। मंगलवार सुबह करीब 10.30 बजे राहुल गांधी तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पहुंचे। यहां राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री ओमान चांडी, कांग्रेस सांसद शशि थरूर एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं के साथ उन्हें लेने पहुंचे।

इसके बाद राहुल बाढ़ की सबसे ज्याद चपेट में आए चेंगन्नूर जिला पहुंचे। यहां उन्होंने राहत शिविरों में रह रहे बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कांग्रेस बाढ़ प्रभावित इलाकों में 1000 घर बनाने में सहयोग करेगी। राहुल गांधी यहां राहत शिविरों का निरीक्षण कर पीड़ितों का हालचाल भी लेंगे। राहुल बचाव कार्य करने वाले मछुआरों के साथ स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात करेंगे।

 

राहुल ने एयर एंबुलेंस को दिया रास्ता

दो दिन के केरल दौरे पर पहुंचे राहुल गांधी ने चेंगन्नूर में एक एंबुलेंस को रास्ता देते हुए देर से उड़ान भरी। इस दौरान राहुल अपने हेलीकॉप्टर के पास खड़े दिखाई दिए।

 

 

LIVE UPDATES

03.30 PM : बाढ़ के समय लोगों की मदद करने वाले मछुआरों को राहुल गांधी ने सम्मानित किया।

11.20 AM : राहुल गांधी ने चेंगन्नूर में बाढ़ पीड़ितों के कैंप का दौरा किया।

11.00 AM : राहुल गांधी तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर पहुंचे।

 

Created On :   28 Aug 2018 5:56 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story