राहुल गांधी ने ट्वीट कर योग दिवस पर कसा तंज, भाजपा ने किया पलटवार

राहुल गांधी ने ट्वीट कर योग दिवस पर कसा तंज, भाजपा ने किया पलटवार
हाईलाइट
  • कई दिग्गजों ने राहुल गांधी को घेरा
  • राहुल गांधी ने आर्मी के जवानों के साथ योग कर रहे कुत्तों की तस्वीर ट्वीट की है
  • संबित पात्रा ने कहा - देश तो बदला पर राहुल नहीं

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अंतरार्ष्ट्रीय योग दिवस के दिन कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ट्वीट करके विवाद में फंस गए हैं। ट्वीट के बाद राहुल गांधी को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। दरअसल, राहुल गांधी ने योग कर रहे पुलिस के जवानों के साथ कुत्तों की तस्वीर को शेयर करते हुए उस पर ""न्यू इंडिया"" लिखा है। इसके बाद से भाजपा राहुल गांधी पर आक्रामक हो गई है। गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से लेकर अन्य नेता राहुल गांधी पर हमला बोल रहे हैं।

राहुल गांधी ने दो तस्वीरें शेयर की हैं। दोनों तस्वीरें आज के योग दिवस की हैं। इन तस्वीरों में आर्मी  के जवान कुत्तों के साथ योगा करते दिखाई दे रहे हैं। ये जवान आर्मी डॉग यूनिट के है। इन दोनों तस्वीरों को शेयर करते हुए राहुल गांधी ने ""न्यू इंडिया"" लिखा है। ट्वीट के बाद से राहुल गांधी को ट्रोल किया जाने लगा है और उन्हें कई तरह की सलाह सोशल मीडिया यूजर्स दे रहे हैं। 

 

 

राहुल गांधी के इस ट्वीट पर ग्रहमंत्री अमित शाह ने सीधे कांग्रेस पार्टी को घेरे में लिया है। अमित शाह ने लिखा है कि कांग्रेस नकारात्मकता से भरी पड़ी है। पहले आज तीन तलाक के समर्थन के संबंध में कांग्रेस की नकारात्मकता देखने को मिली, इसके बाद कांग्रेस ने योग दिवस का मजाक उड़ाकर हमारी सेना को अपमानित किया। आशा करते हैं कि कांग्रेस में सकारात्मकता आएगी और उनको कठिन चुनौतियों से निकलने में मदद मिलेगी। 

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, "राहुल गांधी जी आपके पूरे सम्मान के साथ बताना चाहता हूं कि ये भारतीय सेना के अहम सदस्य हैं। देश की सुरक्षा में इनका अहम योगदान होता है। जब कोई हमारी सेना का अपमान करता है तो यही प्रार्थना की जा सकती है कि हे भगवान सद्बुद्धि दे।" 

भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा ने भी राहुल गांधी के इस ट्वीट का जवाब दिया है। उन्होंने चुटीले अंदाज में लिखा है कि यही वास्तव में नया भारत है, पर ये शर्मनाक है राहुल आज भी वही है। ये भारत का, भारतीय परम्परा और इंडिइन आर्मी का अपमान है। साथ ही संबित पात्रा ने राहुल गांधी के एक ट्वीट पर निशाना साधते हुए लिखा कि हर कुत्ता PIDI नहीं होता जो सिर्फ गांधी परिवार के लिए ट्वीट करे। ये सिर्फ कुत्ते नहीं हैं सर, ये वो जो हमारे भारत के लिए लड़ते हैं। इनको सलाम है। 

इसके अलावा किरण रिजिजू, अभिनेता और नेता परेश रावल, केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, युवा संसद तेजस्वी सूर्या और विंनय सहस्रबुद्धे ने भी राहुल गांधी के ट्वीट पर उनको घेरा है।  

Created On :   21 Jun 2019 3:29 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story